{"_id":"6a7dda26b7624eca6a0c7fba","slug":"hariyali-teej-to-be-marked-by-a-spirit-of-devotion-fast-to-be-observed-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-769542-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हरियाली तीज पर सजेगा आस्था का रंग, कल रखा जाएगा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हरियाली तीज पर सजेगा आस्था का रंग, कल रखा जाएगा व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव-पार्वती की पूजा का है विशेष महत्व, निर्जला व्रत के साथ मेहंदी, हरी चूड़ियों की बढ़ी मांग
पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:50 से 5:35 बजे तक
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:17 से 1:08 बजे तक रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरियाली तीज पर्व इस साल शनिवार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है।
गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6:48 बजे शुरू होकर 15 अगस्त की शाम 5:30 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा। पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:50 से 5:35 बजे तक और अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:17 से 1:08 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज शिव-पार्वती के पुनर्मिलन और अखंड सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 108 जन्मों तक कठोर तपस्या की थी और सावन शुक्ल तृतीया को भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें स्वीकार किया था। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं।
बाजार में हरे सूट और साड़ियों की बढ़ी मांग
हरियाली तीज पर्व के लिए शहर के लोअर बाजार में हरे सूट और साड़ियों की मांग बढ़ गई है। कपड़ा विक्रेता राहुल ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं फैंडी सिल्क के सूट और साड़ियां खरीद रही हैं। इसके अलावा बाजार में हरी चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही महिलाएं मैचिंग बिंदी और झुमके भी खरीद रही हैं।