फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sugar crisis at depots ends; consignment of 250 quintals arrives.

Shimla News: डिपुओं में चीनी का संकट खत्म ढाई सौ क्विंटल की खेप पहुंची

Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sugar crisis at depots ends; consignment of 250 quintals arrives.
हरियाणा से कोटा आने के बाद आवंटन हुआ शुरू
विज्ञापन

25 हजार से अधिक राशनकार्ड धारकों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में चीनी का संकट खत्म हो गया है। हरियाणा से ढाई सौ क्विंटल चीनी का नया स्टॉक पहुंचने के बाद डिपुओं में इसका आवंटन शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय से पर्याप्त चीनी उपलब्ध न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नया स्टॉक पहुंचने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

राजधानी में 50 से अधिक राशन डिपो हैं। इन डिपुओं से रोजाना हजारों लोग सब्सिडी पर राशन खरीदते हैं। इस महीने चीनी का पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण लोगों को बाजार से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही थी। वीरवार को ढाई सौ क्विंटल चीनी शहर के राशन गोदाम में पहुंचने के बाद सभी राशन डिपुओं में इसका आवंटन शुरू कर दिया गया। इससे शहर के 25 हजार से अधिक राशनकार्ड धारकों को राहत मिलेगी। डिपुओं में सीमित मात्रा में चीनी उपलब्ध होने के कारण लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए बाजार का रुख करना पड़ रहा था। इससे परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था। राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को चीनी 33 रुपये प्रति किलो, बीपीएल परिवारों को 13 रुपये और एपीएल टैक्स श्रेणी के उपभोक्ताओं को 48 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाई जाती है। वहीं खुले बाजार में चीनी करीब 55 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। ऐसे में राशन डिपुओं से मिलने वाली सस्ती चीनी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए महंगाई के बीच बड़ी राहत है। आने वाले दिनों में हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी हैं। इस दौरान घरों में खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में राशन डिपुओं में पर्याप्त चीनी पहुंचने से लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि डिपुओं में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन



तेल का स्टॉक भी पर्याप्त
राशन डिपुओं में तेल का स्टॉक भी इस माह पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है। एपीएल और बीपीएल परिवारों को सब्सिडी पर 160 रुपये, एपीएल टैक्स श्रेणी के उपभोक्ताओं को 167 रुपये में तेल मिलता रहेगा। वहीं बाजार में खाद्य तेल करीब 200 से 210 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article