फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A road will be constructed from Thalogi Valley to Thadagarh.

Shimla News: थलोगी घाटी से थाड़ागढ़ तक बनेगी सड़क

Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A road will be constructed from Thalogi Valley to Thadagarh.
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की सतोग पंचायत के तहत थलोगी घाटी से थाड़ागढ़ और धार गांव तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को फॉरेस्ट राइट्स एक्ट (एफआरए) के तहत मंजूरी मिल गई है। इससे सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आस लगाए ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने से थलोगी घाटी के साथ थाड़ागढ़ और धार गांवों के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही कई अन्य सड़कों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। इन सड़कों के निर्माण से कसुम्पटी के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा और दूरदराज के गांव मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article