फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हांटेड प्लेस! यहां लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं बुरी आत्माएं

Sun, 17 May 2015 02:07 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन

हांटेड प्लेस! यहां लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं बुरी आत्माएं

haunted place in rampur.

अंग्रेजों के समय में इस जगह पर अपराधियों को फांसी दी जाती थी। बस यहीं से यह जगह हांटेड प्लेस बन गई। बुरी आत्माएं लड़कियों को अपना शिकार बनाने लगीं। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर गर्ल्ज कॉलेज और खोपड़ी ढांक नामक स्‍थान के साथ बहती सतलुज नदी के किनारे अंग्रेजी शासनकाल के दौरान अपराधियों को फांसी के तख्ते पर लटकाया जाता था। इसके बाद से यहां बुरी आत्माओं के साये से लोगों का अकसर सामना होने लगा। इनपुट और फोटो: सुभाष सेन

हांटेड प्लेस! यहां लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं बुरी आत्माएं

haunted place in rampur.

गर्ल्ज कॉलेज से खोपड़ी ढांक तक अकसर लोगों के साथ कई भूतियाना हादसे पेश आते। गर्ल्ज कॉलेज में कई वर्षों तक कई छात्राओं को खेल (पूरा शरीर कांपना और जोर जोर से चिल्‍लाना) आती रही और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता था लेकिन वहां भी कुछ छात्राओं का ईलाज हो पाता था। बुरी आत्माओं के चंगुल में फंसी इन लड़कियों को बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। नाम न लिखने की शर्त पर इन छात्राओं ने बताया कि कई बार तो वे छह से आठ दिनों तक अस्पताल में बेहोश रहीं।

हांटेड प्लेस! यहां लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं बुरी आत्माएं

haunted place in rampur.

कई वर्षों तक जब छात्राओं में खेल आने का सिलसिला नहीं थमा तो स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों की राय पर यहां क्षेत्र के देवताओं को बुलाया गया। यहां छात्राओं पर बुरी शक्तियां हावी होने से स्कूल का माहौल भी बदलने सा लग गया था। लोगों ने यहां अपने बच्चों की एडमिशन करानी बंद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हांटेड प्लेस! यहां लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं बुरी आत्माएं

haunted place in rampur.

आए दिन छात्राओं पर भूतियाना आत्माओं का साया पड़ जाता था। जिससे निजात दिलाने में यहां के प्रसिद्ध देवता जाख रचोली का अहम किरदार रहा। बताते चलें की देवता जाख को यहां स्कूल में छात्राओं को पेश आ रही समस्याओं को लेकर करीब दो बार बुलाया गया।

विज्ञापन

हांटेड प्लेस! यहां लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं बुरी आत्माएं

haunted place in rampur.

देवता जाख अपनी देवी शक्ति से बुरी आत्माओं को अपने वश में करके रचोली मंदिर ले गए। बीते करीब आठ नौ वर्षों से स्कूल परिसर में फिर से ऐसी कोई वारदात पेश नहीं आई और देवता के आशीर्वाद से आज यहां शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राएं शांति के माहौल में शिक्षित हो रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed