फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no wending zone in shimla

Shimla News: राजधानी में नई वेडिंग पॉलिसी लागू, अब पांच हजार तक जुर्माना, लाइसेंस होगा रद्द

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
no wending zone in shimla
खास खबर...
विज्ञापन

बाजारों से अतिक्रमण हटाने के बाद निगम ने तहबाजारियों पर बढ़ाई सख्ती, लाइसेंस रद्द करने के लिए तैयार हो रही सूची
पहली बार में एक हजार, दूसरी बार में दो, तीसरी बार पकड़े जाने पर पांच हजार जुर्माना, चौथी बारी में लाइसेंस होगा रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने नई तहबाजारी नीति लागू कर दी है। लोअर बाजार, मिडिल बाजार और लक्कड़ बाजार से तहबाजारियों को हटाने के बाद निगम ने अब इन पर जुर्माना राशि बढ़ाने के साथ लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नगर निगम के अनुसार शहर के लोअर बाजार, मिडिल बाजार, लक्कड़ बाजार समेत पैदल रास्तों, पुलों आदि को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस बारे में पहले ही अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। बावजूद इसके कई तहबाजारी लोअर बाजार और लक्कड़ बाजार समेत पैदल रास्तों पर दुकानें सजाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब निगम ने जुर्माना राशि बढ़ाने की नीति भी लागू कर दी है। इस नीति के तहत पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार, दूसरी बार में दो हजार, तीसरी बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। चौथी बार पकड़े जाने पर निगम जब्त किया सामान वापस नहीं करेगा। साथ ही तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द कर देगा। यदि तहबाजारी फिर भी नहीं मानते हैं तो पांचवीं बार पकड़े जाने पर लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा।
नगर निगम के अनुसार लोअर बाजार में कई तहबाजारियों पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लग चुका है। ऐसे में इनके तहबाजारी लाइसेंस रद्द करने के लिए सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


तहबाजारियों ने उठाए सवाल
शहर के कई तहबाजारियों ने अचानक नगर निगम की ओर से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूले जाने पर सवाल उठाए हैं। ये तहबाजारी अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इनका कहना है कि उनका जब्त किया सामान एक से दो हजार रुपये का है लेकिन निगम जुर्माना पांच हजार लगा रहा है। पहले नगर निगम सौ रुपये से लेकर अधिकतम एक हजार रुपये तक ही जुर्माना लगाता था। अब पांच हजार रुपये जुर्माना लगने लगा तो तहबाजारी निगम कार्यालय के चक्कर काटने लगे। नगर निगम का कहना है कि अब तहबाजारियों को राहत नहीं मिलेगी। यदि एक बार लाइसेंस भी रद्द हो गया तो दोबारा तहबाजारियों को बाजार में कभी भी दुकानें सजाने की अनुमति नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अब रद्द होंगे लाइसेंस, तैयार हो रही सूची
शहर में नई तहबाजारी नीति के तहत अब जुर्माना लगाया जा रहा है। यदि बार-बार तहबाजारी नो वेंडिंग जोन में दुकानें सजाते पकड़े जाते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए ऐसे तहबाजारियों की सूची भी तैयार की जा रही है जो बार-बार नियमों को तोड़ रहे हैं। -डॉ. भुवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला


अहम इनसेट
दस तहबाजारियों का सामान किया जब्त
नगर निगम की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। निगम की संपदा शाखा की टीम ने शहर के संजौली-ढली उपनगर का औचक निरीक्षण कर चार तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। लिफ्ट के पास कार्टरोड पर फल बेच रहे तीन तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। पुराने बस अड्डे के पास भी बिना अनुमति सामान बेच रहे तीन तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed