फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Chunav: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जयराम समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Nov 2022 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
himachal election  2022 hp vidhan sabha chunav, BJP Leaders Including President JP Nadda, CM Jairam Photos
दिग्गजों ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सियासी जंग में भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर सरकारें बदल जाने का रिवाज बदलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, तो कांग्रेस सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है।



गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 1990 के बाद कोई भी सरकार रिपीट नहीं हो पाई है। इस मिथक को तोड़ने के लिए भाजपा केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन की ताकत से रिवाज बदलने के नारे के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जवाब में रिवाज के बजाय सरकार बदलने के एलान के साथ चुनावी रण में उतरी है। शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ ) और प्रदेश पुलिस के 35 हजार जवानों की तैनाती की गई है। जानिए किस दिग्गज ने कहां डाला वोट...

himachal election  2022 hp vidhan sabha chunav, BJP Leaders Including President JP Nadda, CM Jairam Photos
सीएम जयराम ने परिवार समेत किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र सराज की मुरहाग पंचायत में स्थित मतदान केंद् आहौंण में परिवार सहित वोट डाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। 

himachal election  2022 hp vidhan sabha chunav, BJP Leaders Including President JP Nadda, CM Jairam Photos
जेपी नड्डा ने पत्नी संग किया मतदान। - फोटो : संवाद

जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के मतदान केंद्र संख्या-53 विजयपुर में मतदान किया। जेपी नड्डा ने कहा कि सुबह से जिस तरह का माहौल देख रहा हूं, उससे मुझे लगता है कि लोगों में जोश है और यह जोश कुछ बेहतर करने के लिए है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal election  2022 hp vidhan sabha chunav, BJP Leaders Including President JP Nadda, CM Jairam Photos
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के साथ किया वोट। - फोटो : संवाद

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने पत्नी, बेटे केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, बहु व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समीरपुर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

विज्ञापन
himachal election  2022 hp vidhan sabha chunav, BJP Leaders Including President JP Nadda, CM Jairam Photos
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के पदम छात्र स्कूल पोलिंग बूथ संख्या 83-84 पर मतदान किया।  उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए। कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में जीत होने वाली है और राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए यह चुनाव हो रहा है। यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ है और उसके भविष्य का चुनाव है। वर्तमान भाजपा सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज को दबाया और अनसुना किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed