बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में ठंड का कहर, जम गए नदी-नाले, आधे प्रदेश में छाया घना कोहरा, दो दिन होगी बर्फबारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Dec 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
himachal weather: warning of dense fog and intense cold wave for two days
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड से जनजातीय भागों में नदी-नाले जम गए हैं। हिमाचल के सात क्षेत्र जमाव बिंदु पर पहुंच गए हैं जबकि आधे प्रदेश में कोहरा का कहर बरप रहा है। कोहरा पड़ने से गगल में गुरुवार को हवाई उड़ानें भी रोकनी पड़ीं।

Trending Videos
himachal weather: warning of dense fog and intense cold wave for two days
- फोटो : अमर उजाला

पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 14 डिग्री पहुंच गया है। सुबह 11 बजे के बाद सूबे के मैदानी क्षेत्रों में धूप निकल रही है। कोहरे से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather: warning of dense fog and intense cold wave for two days
- फोटो : अमर उजाला

केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस 5.5 दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। आने वाले दिनों में यह पारा और कम होने के आसार हैं। 
 

himachal weather: warning of dense fog and intense cold wave for two days
- फोटो : अमर उजाला

राज्य के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति और किन्नौर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लाहौल में कई जगह नदी-नाले जम गए हैं। सिस्सू झील ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। 

विज्ञापन
himachal weather: warning of dense fog and intense cold wave for two days
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस बदलाव के चलते प्रदेश में 31 दिसंबर और पहली जनवरी को कई जगह बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के इस पूर्वानुमान से हिमाचल के पर्यटन कारोबारी चहक उठे हैं। नए साल पर हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed