सब्सक्राइब करें

HPBOSE 12th Toppers: ये हैं हिमाचल के होनहार जिन्होंने सपनों को दी ऊंची उड़ान, Arts, कॉमर्स, और साइंस टॉपर्स

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jun 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
HP Board Class 12th Plus Two Result 2022 Arts Science and Commerce Toppers
Arts Toppers - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में 88013 छात्र बैठे थे। इनमें 44851 छात्र और 43162 छात्राएं हैं। 82342 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 327 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। 1889 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। 3379 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है।

यहां क्लिक कर देखें Arts टॉपर्स की मेरिट लिस्ट

Trending Videos
HP Board Class 12th Plus Two Result 2022 Arts Science and Commerce Toppers
Commerce Toppers - फोटो : अमर उजाला

कला संकाय में बेटियों ने क्लीन स्वीप कर दिया है। मेरिट लिस्ट में पहले 10 स्थानों पर बेटियों ने कब्जा कायम किया। एक भी छात्र टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। बिलासपुर की वाणी गौतम पहले 98.8% (494/500), एंजल और वंशिका दूसरे 98% (490/500) और शीतल वर्मा, तन्वी वर्मा तीसरे 97.8% (489/500) स्थान पर रहीं। 

यहां क्लिक कर देखें कॉमर्स टॉपर्स की मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Board Class 12th Plus Two Result 2022 Arts Science and Commerce Toppers
Science Toppers - फोटो : अमर उजाला

कॉमर्स संकाय में पहले सात स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। तनिषा भारद्वाज 98% अंकों के साथ पहले स्थान पर (490/500), माल्या भाटिया 97.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर (487/500) और शगुन सिंह 96.8% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर (484/500) रही हैं।

यहां क्लिक कर देखें साइंस टॉपर्स की मेरिट लिस्ट

HP Board Class 12th Plus Two Result 2022 Arts Science and Commerce Toppers
Science Toppers - फोटो : अमर उजाला

क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% (493/500) अंक हासिल किए हैं। क्षितिज शर्मा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर, शगुन राणा ईशान पब्लिक स्कूल हार (समलोटी) कांगड़ा और अक्षिता शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं की छात्रा हैं।

विज्ञापन
HP Board Class 12th Plus Two Result 2022 Arts Science and Commerce Toppers
Science Toppers - फोटो : अमर उजाला

विज्ञान संकाय में हमीरपुर जिले के सर्वाधिक नौ विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं। सरकारी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने तीसरे और चौथे नंबर पर बाजी मारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed