फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए करें आवेदन, 22 विषयों में होगी परीक्षा

Sun, 23 Dec 2018 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
HPPSC State eligibility test 2018 apply online

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा-2018 (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए आवेदन मांगे हैं। यह परीक्षा 22 विषयों में ली जाएगी। सेट शिमला, सोलन, मंडी, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, ऊना, कुल्लू, और चंबा में लिया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं देने के लिए पात्र होंगे।

HPPSC State eligibility test 2018 apply online

आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी है। सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन मोड में किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर लॉगइन आईडी बनाने के बाद आवेदन किया जा सकेगा। मास्टर डिग्री 55 फीसदी अंकों के साथ पास करने वाले अभ्यर्थी ही सेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

HPPSC State eligibility test 2018 apply online

मास्टर डिग्री कर रहे या जिनका अंतिम परीक्षा परिणाम आना बाकी है वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सेट रिजल्ट आने पर दो साल के भीतर तय मानकों को पूरा करना होगा। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 700 रुपये, ओबीसी को 350 रुपये, एससी-एसटी, दिव्यांग और बीपीएल आवेदकों को 175 रुपये फीस अदा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
HPPSC State eligibility test 2018 apply online

इन 22 विषयों में ली जाएगी परीक्षा- केमिकल साइंस, इंग्लिश, लाइफ साइंस, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, जियोग्राफी, हिंदी, इतिहास, मैथ, म्यूजिक, फिजिकल एजूकेशन, फिजिकल साइंस, समाज शास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन, टूरिज्म एंड मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, फिलोसॉफी, साइकोलॉजी और एजुकेशन।

विज्ञापन
HPPSC State eligibility test 2018 apply online

यह रहेगा परीक्षा का फॉर्मेट- पहला पेपर सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक होगा। यह पेपर 100 अंकों का होगा। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें टीचिंग एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल होंगे। दूसरा पेपर शाम को दो से चार बजे तक होगा। यह 200 अंकों का होगा। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। ये सभी सवाल आपके विषय से संबंधित होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed