फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला में मूसलाधार बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा, पेड़ गिरे, कई सड़कें बंद

Fri, 26 Jul 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
landslides and tree fell in shimla due to heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर बाद हुई डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर में भारी नुकसान हुआ है। हाईवे समेत कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात थम गया। टूटीकंडी आईएसबीटी में भी पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिर गए।

landslides and tree fell in shimla due to heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में दोपहर करीब तीन बजे अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो साढ़े चार बजे तक जारी रही। इसके चलते नाले उफान पर आ गए। खलीनी-बीसीएस हाईवे पर नाले का मलबा भर गया जिससे यातायात ठप हो गया। टूटीकंडी आईएसबीटी पर नाले का पानी बसस्टैंड में भर गया। तालाब बने बस अड्डे पर खड़ी कई गाड़ियां भी पानी में आधी डूब गईं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

landslides and tree fell in shimla due to heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

विकासनगर में एनएच का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। विकासनगर बाजार, देवनगर में कई घरों में मलबा घुसा है। ढली टनल के शिवमंदिर के पास बारिश के बाद फिर से पहाड़ दरकने लगा है। इससे पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। पार्षद रीता ठाकुर के अनुसार पत्थर गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
landslides and tree fell in shimla due to heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

पंथाघाटी में भी पत्थर गिरने से यातायात बाधित हुआ है। आईजीएमसी के पास ल्हासा गिरने से यातायात आधे घंटे तक बंद रहा। भराड़ी, चम्याणा और चुरट पूल के समीप भूस्खलन होने से यातायात बंद हो गया है। शुक्रवार शाम इन इलाकों में बसें भी रवाना नहीं हो पाई। मशोबरा के मुंगर नाले में भी मलबा आने से सड़क बंद रही।

विज्ञापन
landslides and tree fell in shimla due to heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

ओकओवर स्थित सीएम आवास के चंद मीटर दूर एक विशालकाय देवदार का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहत होटल के समीप पेड़ गिरने से पहले लोग सड़क पर पैदल चल रहे थे। दो लोग बाल-बाल बचे हैं। पेड़ गिरने से बिजली की तारें टूट गई जिससे इस क्षेत्र में देर शाम तक बिजली गुल रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed