{"_id":"5cd5af8fbdec2207014a02b1","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-modi-did-paragliding-in-manali-till-becoming-cm-of-gujarat-since-1997","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने 1997 से गुजरात का मुख्यमंत्री बनने तक यहां की पैराग्लाइडिंग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने 1997 से गुजरात का मुख्यमंत्री बनने तक यहां की पैराग्लाइडिंग, देखें तस्वीरें
मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 May 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जिला मंडी में चुनावी जनसभा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि कुल्लू में बिताए लम्हों को याद किया। पीएम ने अपने भाषण में मनाली के रोशन ठाकुर और देवता बिजली महादेव का जिक्र किया।
Trending Videos
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1997 से लेकर 2012 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने तक नरेंद्र मोदी तकरीबन हर वर्ष गर्मियों में मनाली आते थे और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाने के अलावा पहाड़ों में घूमने-फिरने का लुत्फ उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मनाली निवासी रोशन ठाकुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 1997 में मोदी को लेकर उनके पास आए और उनके मनोरंजन के लिए पैराग्लाइडिंग करवाने को कहा। उसके बाद मोदी उन्हें फोन करते थे। वह अपनी मारुति कार से भुंतर एयरपोर्ट से उन्हें लाते थे और उनके होटल महादेव रिजॉर्ट में ठहरते थे।
4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
उसके बाद वे प्रदेश भाजपा प्रभारी भी बन गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हर वर्ष मनाली प्रवास के दौरान भी मोदी मनाली आया करते थे। मोदी पैराग्लाइडिंग करने सोलंगनाला आना नहीं भूलते थे। इस दौरान मोदी उनके घर पर भी रह चुके हैं। वह उनसे यहां की भौगोलिक परिस्थितियों, संस्कृति के बारे में पूछा करते थे। मोदी गुजरात में भी पैराग्लाइडिंग शुरू कराना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
‘फिर से पीएम बनें और मनाली आएं’
रोशन ठाकुर ने कहा कि उनकी तमन्ना है कि मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें और मनाली आएं। एक बार फिर से पैराग्लाइडिंग करें। देखें कि उस वक्त और आज के दौर में कितना बदलाव आया है। रोशन ठाकुर ने कहा कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते 2012 में सुबह-सुबह फोन किया था। वे उनका और उनके परिवार का जिक्र करने पर वे प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।