{"_id":"5cd5646abdec22078f24c3cc","slug":"buy-best-used-car-under-1-lakh-rupees-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हजारों में खरीदें लाखों की कार, ये हैं ठिकाने","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हजारों में खरीदें लाखों की कार, ये हैं ठिकाने
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sat, 11 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
Used car
Link Copied
एक तरफ जहां भारतीय कार बाजार में एक से बढ़कर एक कारें लांच हो रही हैं तो वही सेकंड हैंड कार मार्किट भी अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। सेकंड हैंड कार मार्किट में मारुति से लेकर मर्सिडीज तक की पुरानी कारें आसानी से मिल जाती हैं। अब जरा सोचिये की अगर लाखों रुपये की कार आपको 1 लाख रुपये या इससे भी कम में मिले तो कैसा होगा, साथ ही वारंटी भी मिले तो आपकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। यदि आपकी भी तलाश एक ऐसी ही सेकंडहैंड कार की है यो यहां आपको बता रहे हैं कि कहां से आप अपने लिए एक बेस्ट कार खरीद सकते हैं।
Trending Videos
कहां से खरीदें सस्ती सेकंड हैंड कार
2 of 3
used car
अगर आपका बजट 1 लाख रुपये या इससे कुछ कम है तो आप महिंद्रा फर्स्ट चॉइस जा सकते हैं। यहां पर आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब सेकंड हैंड कार आसानी से मिल जाएगी। अगर आप अभी महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की वेबसाइट पर विजिट करते हैं और Up to 1 लाख वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको 1 लाख रुपये में कई ऑप्शन नजर आ जायेंगे। इनमें मारुति की वैगन-आर और होंडा सिटी जैसे मॉडल आपको 85000 से एक लाख रुपये में मिल जायेंगे। यहां पर किसी भी कार की वैल्यू उसकी कंडीशन, और वेरिएंट के हिसाब से तय की जाती है। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए EMI का भी ऑप्शन दिया जाता है। आप चाहें तो कार ट्रेड पर भी संपर्क कर सकते हैं यहां पर भी आपको सेकंड हैंड कार आसानी से बेस्ट प्राइस में मिल जाएगी। दिल्ली के रहने वाले करन ने कार ट्रेड से हुंडई की EON हाल ही में खरीदी थी और वो इस डील से खुश नज़र आये। Droom पर भी आपको सेकंड हैंड कार के कई अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोल-भाव भी है जरूरी
3 of 3
used car
महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, Droom या कार ट्रेड की वेबसाइट पर जाकर आप अपनी नजदीकी लोकेशन स्थित शोरूम पर कार को देख सकते हैं और बेस्ट डील ले सकते हैं। देश के हर बड़े शहरों में इनके आउटलेट्स आपको मिल जायेंगे। आप मोल-भाव भी करके भी बेस्ट डील का लाभ उठा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।