सब्सक्राइब करें

छठे चरण में कांटे की टक्कर, सिंधिया, दिग्विजय और अखिलेश समेत ये दिग्गज हैं मैदान में

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 11 May 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: These seats to face tough fight in sixth phase of elections
लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण के दिग्गज - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। इस बार साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव, कीर्ति आजाद, मेनका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। आगे की स्लाइड में देखें छठे चरण में किन सीटों पर किन दिग्गजों के बीच मुकाबला होगा। 


 

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019: These seats to face tough fight in sixth phase of elections
मनोज तिवारी-दिलीप पाण्डेय-शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

उत्तर पूर्वी दिल्ली (दिल्ली)

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट बेहद हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। कांग्रेस ने इस सीट पर तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा की तरफ से मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिलीप पाण्डेय मैदान में हैं। इस क्षेत्र में पूर्वाचंल के लोग अच्छी-खासी संख्या में हैं, जिससे मनोज तिवारी को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कांग्रेस भी इस सीट से ताल ठोक रही है, क्योंकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा है, जिनका वोट शीला दीक्षित के खाते में आ सकता है। 2014 में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के मनोज तिवारी ने आप के मनोज उम्मीदवार आनंद कुमार को मात दे कर जीत हासिल की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: These seats to face tough fight in sixth phase of elections
गौतम गंभीर-आतिशी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्वी दिल्ली (दिल्ली)

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने अतिशी पर दांव खेला है। यहां तीनों ही पार्टियों के बीच टक्कर है, इसलिए मुकाबला त्रिकोणीय है, लेकिन भाजपा और आप के समर्थकों का मानना है कि इन दोनों पार्टियों के बीच सीधी टक्कर है। यहां गौतम गंभीर पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड़ने के साथ ही अपनी पहचान और स्थानीय होने का फायदा उठा सकते हैं। वहीं आप की तरफ से अतिशी विकास और पिछले पांच सालों में पार्टी द्वारा किए गए कामों के आधार पर वोट मांग रही हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के महेश गिरी ने यहां से जीत हासिल की थी। 
 

Lok Sabha Chunav 2019: These seats to face tough fight in sixth phase of elections
डॉ संजय सिंह-मेनका गांधी

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मैदान में हैं। उनके सामने खड़े हैं कांग्रेस के संजय सिंह। इससे पहले इस सीट से उनके बेटे वरुण गांधी सासंद चुने गए थे। इस बार उनकी सीट वरुण गांधी के साथ बदल दी गई है। यहां अनुसूचित जाति, जनजाति के अलावा मुस्लिम, ब्राह्मण, ठाकुर और ओबीसी मतदाताओं की बड़ी आबादी है। यहां से किसी प्रत्याशी की जीत या हार में इन वोटरों की बड़ी भूमिका होती है। सुल्तानपुर कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र अमेठी और रायबरेली से सटी हुई सीट है। यहां लंबे समय तक कांग्रेस का शासन भी रहा है। ऐसे में यहां झंडा बुलंद कर पाना मेनका के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: These seats to face tough fight in sixth phase of elections
अखिलेश यादव-दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)

इस बार उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के कारण पूरे देश की नजर टिकी हुई है। आजमगढ़ में एक तरफ महागठबंधन की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ मैदान में हैं, तो वहीं भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट दिया है। एक तरफ दिनेश लाल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, और दूसरी तरफ आजमगढ़ में सपा का किला मजबूत है, जिसका सीधा लाभ अखिलेश को मिल सकता है। यहां यादव मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, और दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार यादव जाति से आते हैं, इसलिए महागठबंधन और भाजपा के बीच वोट बंट सकता है। पिछले लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बावजूद मुलायम सिंह ने यहां सपा का झंडा बुलंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed