फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में ये होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, बॉलीवुड की इन हस्तियों के नाम भी सूची में शामिल

Thu, 28 Mar 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: star campaigners list of congress for himachal
उर्मिला मातोंडकर

लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल कांग्रेस ने हाईकमान को 46 नेताओं के नामों की सूची भेजी है। लोकसभा चुनाव में पंडित सुखराम और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। 

lok sabha election 2019: star campaigners list of congress for himachal
फाइल फोटो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने चुनाव प्रचार के लिए हाईकमान को 46 नेताओं के नामों की सूची भेजी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, वीरभद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंद्र सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने डिमांड भेजी है।

lok sabha election 2019: star campaigners list of congress for himachal

पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम बीते दिनों ही अपने पौत्र आश्रय शर्मा के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस ने पंडित सुखराम की लोकप्रियता का लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रदेश में कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: star campaigners list of congress for himachal
रजनी पाटिल

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की ओर से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल, अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, कमल नाथ का नाम शामिल है।

विज्ञापन
lok sabha election 2019: star campaigners list of congress for himachal

इसके साथ ही राजीव शुक्ला, हरीश रावत, गुरकीरत सिंह, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप सिंह राठौर, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, राज बब्बर, आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप शर्मा, विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कुलदीप कुमार, जीएस बाली और शारदा राठौर को स्टार प्रचारक बनाने के लिए मांग की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed