फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासत के रंग न्यारे, कांग्रेस प्रत्याशी बेटे को डाइनिंग टेबल पर जीत के टिप्स दे रहे जयराम के मंत्री

Sat, 06 Apr 2019 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर अखिलेश महाजन, अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election: Minister of Jairam giving Congress candidate victory tips over dining table
- फोटो : अमर उजाला

सियासत के रंग भी न्यारे हैं। हिमाचल में चुनावी महाभारत का कुरुक्षेत्र बने मंडी संसदीय क्षेत्र में इस बार गजब स्थिति है। कभी मंडी की सियासत की धुरी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा भाजपा की प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, तो पोता बतौर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में है।

lok sabha election: Minister of Jairam giving Congress candidate victory tips over dining table
अनिल शर्मा

जयराम के मंत्री अनिल शर्मा इस चुनावी रण में एक ओर रिश्तों की डोर से बंधे हैं, दूसरी ओर उनके लिए कई सियासी बंदिशें हैं। खुद को धर्म संकट में बता रहे अनिल सार्वजनिक तौर पर न बेटे का प्रचार कर रहे हैं और न ही भाजपा का। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी बेटे आश्रय शर्मा को वह डाइनिंग टेबल पर चुनावी जीत के टिप्स जरूर दे रहे हैं।

lok sabha election: Minister of Jairam giving Congress candidate victory tips over dining table
आश्रय शर्मा

सूत्रों की मानें तो पंडित सुखराम अपने बेटे अनिल शर्मा को साथ लेकर पौत्र आश्रय की चुनावी जीत के लिए घर पर ही आगामी रणनीति तैयार कर रहे हैं। ब्रेकफास्ट की टेबल पर सुबह आश्रय के साथ दोनों रोज के कार्यक्रमों पर चर्चा करते हैं और डिनर पर प्रचार के आकलन के बाद अगले दिन की योजना भी तय होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election: Minister of Jairam giving Congress candidate victory tips over dining table

दोनों के अनुभवों से तैयार होती है रणनीति
आश्रय और अनिल शर्मा दोनों ने माना कि चुनावी भागदौड़ में भी घर पर सभी एक साथ डिनर और ब्रेकफास्ट करते हैं। आश्रय शर्मा ने कहा कि पिता अनिल शर्मा और दादा पंडित सुखराम के साथ ही वह नाश्ता और डिनर करते हैं। दोनों के अनुभवों से दिन के कार्यक्रम की दिशा तय होती है। डिनर पर पूरे दिन की गतिविधियों और अगली रणनीति पर विचार-विमर्श होता है। आश्रय ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घबराए हुए हैं। जैसे-जैसे समय आएगा पत्ते और खुलेंगे। 

विज्ञापन
lok sabha election: Minister of Jairam giving Congress candidate victory tips over dining table

पिता हूं, करता रहूंगा मार्गदर्शन : अनिल
आश्रय के पिता अनिल शर्मा का कहना है कि बेटे को मेरा और पिता का पूरा आशीर्वाद है। हम एक परिवार हैं। डाइनिंग टेबल पर बेटा होने के नाते आश्रय कोई सुझाव मांगता है, तो मार्गदर्शन करना मेरा फर्ज है। अपने अनुभवों से उसका मार्गदर्शन करूंगा और करता रहूंगा। अपनी बात पर अडिग हूं। न कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा न भाजपा के खिलाफ जाकर प्रचार करूंगा और न ही भाजपा की सदस्यता छोडू़ंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed