फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यास नदी में मिला रहस्यमयी पत्थर, चमत्कार देखने पहुंच रहे लोग, तस्वीरें

Wed, 14 Sep 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर) Updated Wed, 14 Sep 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Stone Found in Beas River Hamirpur.
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की ब्यास नदी में एक मछुआरे को रहस्यमयी पत्‍थर मिला है। 10 किलो वजनी इस पत्‍थर का चमत्कार देख लोग इसकी पूजा के लिए उमड़ने लगे हैं। उतर भारत में इस तरह का पत्‍थर मिलने का यह पहला मामला बताया जा रहा है। यह पत्‍थर एक मछुआरे को मिला है।

Mysterious Stone Found in Beas River Hamirpur.

जानकारी के अनुसार यह मछुआरा हमीरपुर के देहरा में सोमवार शाम ब्यास नदी में मछलियां पकड़ रहा था। इसके लिए यह बार बार जाल बिछा रहा था। अचानक इसी दौरान उसे नदी में कुछ तैरता दिखा।

Mysterious Stone Found in Beas River Hamirpur.

पानी में तैर रहे इस पत्‍थर को देखकर पहले तो मछुआरा रमेश चंद घबरा गया। लेकिन फिर हिम्मत जुटाकर पत्‍थर के पास गया और इसे पकड़ लिया। यह करीब 10 किलो भारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Stone Found in Beas River Hamirpur.

इसके बाद उसने दोबारा पत्थर को नदी में फेंका, लेकिन पत्थर डूबा नहीं। रमेश चंद पत्थर को घर ले आया और पूजा स्थल में पानी में रखकर इसकी पूजा-अर्चना की। जैसे ही लोगों को इसका पता लगा तो रमेश के घर लोगों का तांता लग गया।

विज्ञापन
Mysterious Stone Found in Beas River Hamirpur.

लोगों के सामने भी रमेश ने इस पत्‍थर को पानी से भरी बाल्टी में रखा है लेकिन यह नहीं डूब रहा है। अब सैकड़ों लोग पत्थर की पूजा-अर्चना पहुंच गए हैं। मान्यता है कि इस तरह के पत्थर दक्षिण भारतीय समुद्र तट रामेश्वरम और श्रीलंका के बीच समुद्र में पाए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed