फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात तक जश्न में डूबी रही पहाड़ों की रानी, मचा धमाल

Tue, 01 Jan 2019 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
new year 2019 celebrations in shimla

शिमला के रिज मैदान पर पुराने को अलविदा और नए साल के स्वागत को लेकर पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह दिखा। देररात तक रिज पर जश्न का दौर चलता रहा। डीजे की धुनों पर सैलानियों और स्थानीय लोगों ने जमकर डांस किया। बारह बजते ही पूरा शहर आतिशबाजी से गूंज उठा। रिज पर इकट्ठा हुए लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। होटलों में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। 

new year 2019 celebrations in shimla

रिज और मालरोड पर दोपहर बाद ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। गेयटी के ओपन थियेटर में लोक नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पहाड़ी नाटियों पर लोगों ने जमकर डांस किया। जिला प्रशासन ने पहली बार सैलानियों की सहूलियत के लिए शहर में जगह-जगह सूचना बोर्ड लगा रखे हैं जिसमें पार्किंग और अन्य जानकारी का विवरण दिया है।

new year 2019 celebrations in shimla

इन बोर्डों पर अधिकारियों के नंबर भी दर्शा रखे हैं। शहर के एंट्री प्वाइंट के अलावा यह बोर्ड मालरोड पर भी लगा रखे हैं।  सर्कुलर रोड पर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में गाड़ियां आ रही हैं। ट्रैफिक जवान तैनात हैं जो सैलानियों को गाइड कर रहे हैं। दोपहर बाद से मालरोड और रिज मैदान पर शाम ढलते-ढलते हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2019 celebrations in shimla

शहर के अधिकांश होटलों में नए साल के जश्न को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बर्फ  की चाह लेकर शिमला आने वाले पर्यटकों ने कुफरी, छराबड़ा और नारकंड़ा का रुख किया। देर रात तक रिज और मालरोड पर सैलानियों की भीड़ नाचते गाते नजर आई। इनमें युवाओं की संख्या अधिक थी।

विज्ञापन
new year 2019 celebrations in shimla

नए साल का जश्न सोमवार शाम चार बजे ही शुरू हो गया था। रिज मैदान पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों पर हजारों की संख्या में उमड़े पर्यटकों ने नाचते गाते खूब धमाल मचाया। कई जगह सैलानी खुले में जाम छलकाते भी नजर आए। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए नए साल की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए अपने चयनित होटलों में विशेष आयोजन किए। डीजे म्यूजिक नाइट और डाइन एंड डांस का आयोजन किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed