फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

Fri, 02 Oct 2015 08:49 AM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

Relief to cm virbhadra singh in DA case from himachal high court.

सीबीआई जांच में फंसे हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सीएम की ओर से लगाई गई याचिका को मंजूर कर लिया है। सीएम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से दायर याचिका को एडमिट कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब गिरफ्तारी नहीं होगी और न ही कोई बलपूर्वक कार्रवाई होगी। पूछताछ के लिए भी पहले सीबीआई को कोर्ट में आवेदन करना होगा। मामले की अगली सुनवाई अब 18 नवंबर को होनी है। फोटो: नरेश भारद्वाज

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

Relief to cm virbhadra singh in DA case from himachal high court.

सुनवाई के बाद सिब्बल हाईकोर्ट परिसर से पैदल चलकर होटल ओबराय क्लार्क्स पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे। होटल के लाउंच में दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर पहली बार मुस्कुराहट आई। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों को खुद होटल के भीतर बुलाया। इससे पहले पत्रकार उनसे सवाल पूछते, उन्होंने मीडिया से मुस्कुराते हुए कहा - यह मामला सबज्यूडिस है।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

Relief to cm virbhadra singh in DA case from himachal high court.

सीएम ने कहा कि सीबीआई के माध्यम से करवाई गई यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित और षड्यंत्रपूर्ण है। यह सब अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर का किया धरा है। मेरा भगवान और कोर्ट में पूरा भरोसा है। दिल्ली कब जाएंगे? इस पर सीएम बोले कि आराम से जाएंगे जल्दी क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

Relief to cm virbhadra singh in DA case from himachal high court.

वीरवार को सुबह-सवेरे ही हाई कोर्ट परिसर से लेकर होटल क्लार्क्स के बीच खूब गहमागहमी रही। होटल क्लार्क्स में इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास रणनीतिकार माने जाने वाले कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। सीएम के कई समर्थक भी वहां पर मौजूद थे। मीडिया ब्रीफिंग के बाद वीरभद्र जैसे ही गाड़ी में बैठे, उनके समर्थकों ने यहां पर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

Relief to cm virbhadra singh in DA case from himachal high court.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई जांच अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर की साजिश है। एचपीसीए के गलत कारनामों पर हिमाचल सरकार ने कार्रवाई की तो इसी का बदला लेने के लिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। हमेशा सच ही जीतता है, वह किसी साजिश से डरे नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात शिमला के होटल ओबराय क्लार्क्स में कही। हाईकोर्ट में सीबीआई मामले के खिलाफ याचिका मंजूर होने के बाद सीएम वीरभद्र सिंह यहां अपने वकील कपिल सिब्बल से मिलने होटल आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed