{"_id":"5ddbbd0a8ebc3e54da225b65","slug":"rohtang-tunnel-closed-and-telecommunication-services-stalled-in-lahaul-valley-after-heavy-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: लाहौल घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, रोहतांग टनल से आवाजाही बंद, दूरसंचार सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: लाहौल घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, रोहतांग टनल से आवाजाही बंद, दूरसंचार सेवाएं ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लाहौल की चंद्रा घाटी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भारी बर्फबारी की वजह से रोहतांग दर्रे के बाद अब रोहतांग सुरंग से होकर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से घाटी से रेफर होने वाले मरीजों के अलावा सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब घाटी से बाहर आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प रहा है। 25 नवंबर से रोहतांग टनल होकर बस की आवाजाही अचानक बंद होने से कई लोग कुल्लू-मनाली और लाहौल में फंस गए हैं।
Trending Videos
2 of 6
लाहौल की चंद्रा घाटी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, 24 नवंबर को बस के अलावा कई निजी वाहन टनल के जरिये आर-पार हुए। अवकाश पर गए कई कर्मचारी अभी भी घाटी से बाहर हैं। कई कर्मचारियों ने अवकाश पर घर जाना है। रोहतांग टनल से आवाजाही बंद होने से रेफर मरीजों को लाहौल से बाहर निकालना चुनौती बन गया है। कांग्रेस ने ऐसे हालात में सरकार से तत्काल हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कोकसर
- फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा पहले ही बंद है। निर्माण कार्य के चलते रोहतांग टनल होकर 25 नवंबर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हेलीकॉप्टर सेवा ही एकमात्र विकल्प बचा है। कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के लिए जल्द हेलीकॉप्टर उड़ानों की व्यवस्था करे। सीमा सड़क संगठन ने कहा कि मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ही रोहतांग दर्रा से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
4 of 6
काेकसर
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि लाहौल घाटी के अधिकतर दुकानदारों ने अभी तक राशन और अन्य सामान का भंडारण नहीं किया है। सर्दी के मौसम में पिछले साल की तरह घाटी में खाद्यान्नों का संकट पैदा हो सकता है। वहीं, जिला प्रशासन का दावा है कि सरकार की तरफ से सभी तरह के खाद्यान्नों का भंडारण कर दिया है। उपायुक्त केके सरोच ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए सोमवार को उड़ान समिति की टीम को रोहतांग टनल होकर कुल्लू भेज दिया गया है। इसके लिए रोहतांग टनल प्रबंधन से विशेष अनुमति मांगी गई। कुल्लू में उड़ान समिति कार्यालय खोलने के बाद कुछ दिन में हेलीकॉप्टर सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सर्दी शुरू होते ही बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा चरमरानी शुरू हो गई हैं। लाहौल के दारचा क्षेत्र में 11 नवंबर से बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा और उदयपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से मोबाइल फोन सेवा बंद है। जिला मुख्यालय केलांग में भी शनिवार शाम से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं जवाब दे रही हैं। इससे ऑनलाइन कामकाज ठप हो गया है। इंटरनेट सेवा बंद होने से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, आधार कार्ड और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया रुक गई है। हालांकि चंद्रा और तोद वैली के कुछ हिस्सों में एक निजी कंपनी की दूरसंचार सेवा शुरू हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।