फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने निभाया बहन के ससुराल वालों से किया वादा

Thu, 08 Sep 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 08 Sep 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Salman khan Bollywood Actor Salman Khan fulfill his promise
सलमान खान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बहन अर्पिता और आयुष की शादी की रिसेप्शन पर एक वादा किया था। सलमान अब वो वादा पूरा करने जा रहे हैं। दरअसल सलमान बहन की शादी की रिसेप्शन पर गरीब हिमाचलियों के मुफ्त इलाज का वादा पूरा करने जा रहे हैं। ट्यूब लाइट फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को मनाली पहुंचे सलमान ने अपनी बीइंग ह्यूमन संस्था को 12 सितंबर के बाद मंडी में दस दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाने को कहा है।

Salman khan Bollywood Actor Salman Khan fulfill his promise
सलमान खान

शिविर में मरीजों की जांच के लिए विशेष रूप से मुंबई से स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए जा रहे हैं। ये स्पेशलिस्ट आंखों, गायनी, हृदय, कैंसर रोगियों की जांच करेंगे। शिविर के बाद हार्ट के गंभीर मरीजों का फोर्टिज हॉस्पिटल गुड़गांव में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। मनाली में सलमान से मिलने के बाद अर्पिता के जेठ आश्रय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिविर की तिथि जल्द तय की जाएगी। शिविर के शुभारंभ पर खुद सलमान खान मंडी आ सकते हैं।

Salman khan Bollywood Actor Salman Khan fulfill his promise
सलमान खान

टीवी शो बिग बॉस-10 के लाइव ऑन एयर जाने की घड़ियां नजदीक आने के चलते बालीवुड स्टार सलामन खान को 12 घंटे के भीतर दुबई से मनाली पहुंचना पड़ा है। सलमान खान शुक्रवार को दिनभर दुबई में अपने छोटे भाई सोहेल खान द्वारा नवाजुदीन सिदिकी को लेकर बनाई गई फ्रि की अली नामक फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहे। शाम आठ बजे दुबई से फ्लाइट लेकर वे मुंबई होते हुए सुबह आठ बजे भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर उतरने के दो घंटे बाद सेट पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Bollywood Actor Salman Khan fulfill his promise
सलमान खान

बताया जा रहा है कि अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म होने के चलते सलमान खान का पहले टयूबलाइट के लिए ढ़ाई माह तक कश्मीर में शूटिंग करने का कार्यक्रम था। लेकिन 15 दिन कश्मीर की अशांति की भेंट चढने के बाद सलमान का शूटिंग शेड्यूल गड़बड़ाने लगा। वहीं बिग बॉस-10 के सितंबर माह के आसपास लाइव ऑन एयर जाने की घोषणा ने सलमान खान पर इतना दबाव बनाया हुआ है कि वे बिलकुल भी समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहते। इसके चलते अब सलमान दो माह के बजाए एक माह में ही अपने हिस्से की शूटिंग निपटाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Salman khan Bollywood Actor Salman Khan fulfill his promise
सलमान खान

जबकि हिरोइन समेत अन्य कलाकारों के अकेले के सीन सलमान के बाद फिल्माए जाएंगे। सलमान खान के टाइट शेड्यूल का आलम यह है कि वे जिंदगी में पहली बार गणेश चतुर्थीं मुंबई के बजाए मनाली में मनाते नजर आएंगे। फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान के रहन-सहन और खानपान  की खास व्यवस्था की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed