फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, बर्फबारी के आसार

Sun, 30 Dec 2018 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal from 30 december

हिमाचल में रविवार से मौसम बदलेगा। सूबे के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रविवार को बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पहली से तीन जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

snowfall and rainfall prediction for himachal from 30 december

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार नए साल पर बर्फबारी होने के आसार बढ़ गए हैं। पहली जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। प्रदेश के सात शहरों में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ।

snowfall and rainfall prediction for himachal from 30 december

तापमान गिरने से जहां पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं राजधानी शिमला में चटक धूप खिली। शिमला का न्यूनतम तापमान दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून से ज्यादा हो गया है। इन शहरों के अलावा हिमाचल में भी सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान शिमला में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal from 30 december

शुक्रवार रात को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4, दिल्ली में 2.6, देहरादून में 3.5, नाहन-डलहौजी में 4.1, धर्मशाला में 2.2, हमीरपुर में 2.0, बिलासपुर में 1.8 और मंडी में 0.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 

विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal from 30 december
सात शहरों का पारा माइनस में 
केलांग  - 10.8, मनाली  - 2.6, कल्पा  - 2.4, सुंदरनगर  - 2.1, भुंतर  - 1.9, सोलन - 1.2, चंबा - 1.0, ऊना   0.0, कांगड़ा  1.1, शिमला  4.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed