फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल से पहले मनाली-कल्पा में बर्फबारी, शिमला माइनस में

Fri, 28 Dec 2018 10:42 AM IST
कशिश मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/रिकांगपिओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/रिकांगपिओ Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 28 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
snowfall in manali kufri himachal weather report

न्यू ईयर से पहले हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार रात से वीरवार दोपहर तक पर्यटन नगरी मनाली और कल्पा में बर्फबारी हुई। क्रिसमस पर निराश हुए सैलानियों और पर्यटन कारोबारियों को ताजा बर्फबारी से बड़ी राहत मिली है। कुल्लू और किन्नौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। शिमला शहर का पारा माइनस में पहुंच गया है। पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 

snowfall in manali kufri himachal weather report

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। नए साल पर शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली और डलहौजी में बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी है।

snowfall in manali kufri himachal weather report

रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, मढ़ी में 20, कोठी व सोलंगनाला में 10 और मनाली-कल्पा में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। मनाली में बर्फबारी के दौरान सैलानियों ने खूब मस्ती की। किन्नौर के कल्पा समेत अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in manali kufri himachal weather report

रिकांगपिओ से काजा की तरफ आकपा के पास सुबह सात बजे से 11 बजे तक करीब तीन घंटे बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों की आवाजाही प्रभावित रही। 11 बजे के बाद यातायात सुचारु  हुआ। जिला की एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कें बंद रही। उधर, वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शिमला में हल्के बादलों के बीच धूप खिली। वीरवार को हिमाचल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
snowfall in manali kufri himachal weather report

शहर                न्यूनतम तापमान
केलांग                    - 9.3
कल्पा                     - 8.0
मनाली                    - 5.0
डलहौजी                - 1.4
कुफरी                    - 1.0
शिमला                   - 0.6

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed