{"_id":"633e92332f9409442f7423fd","slug":"tourist-like-to-visit-apple-orchards-in-shimla-and-snow-covered-mountains-in-kinnaur-and-lahaul-spiti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: सैलानियों की पहली पसंद बने बर्फ से लकदक पहाड़ और सेब से लदे बागीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: सैलानियों की पहली पसंद बने बर्फ से लकदक पहाड़ और सेब से लदे बागीचे
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किन्नौर की सांगला वैली के होटल में लगे सेब के बगीचे में बैठे सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हिमाचल के मशहूर पर्यटन स्थलों के मुकाबले दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के दौरान किन्नौर और स्पीति में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। किन्नौर के बर्फ से लकदक पहाड़ और सेब से लदे बागीचे सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के मुकाबले इन दिनों किन्नौर और स्पीति सैलानियों की पहली पसंद हैं। दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के दौरान सराहन, सांगला, छितकुल, कल्पा, ताबो, काजा और केलांग के होटल पैक चल रहे हैं। सैलानी शहरों की भीड़ भाड़ से दूर प्रकृति के समीप इन शांत इलाकों में ठहरना पसंद कर रहे हैं। समर टूरिस्ट सीजन के दौरान भी किन्नौर और स्पीति में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी थी।
Trending Videos
2 of 5
लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात।
- फोटो : अमर उजाला
साल दर साल इन इलाकों में सैलानियों की आमद बढ़ रही है। नवरात्र से पहले शुरू हुए दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन से लेकर दिवाली तक के लिए किन्नौर और स्पीति के सभी होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो गए हैं। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से यहां के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों के मुकाबले सैलानी किन्नौर और स्पीति जाना अधिक पसंद कर रहे हैं। शहरों के शोर शराबे से दूर साफ सुथरी आबोहवा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं जबकि किन्नौर और स्पीति के होटलों में 90 से 100 फीसदी कमरे बुक हैं। - नवीन पॉल, अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बर्फ से लदे पहाड़ और सेब से लदे पेड़ सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। सांगला वैली से जो नजारा दिखता है उसमें सबसे ऊपर बर्फ से लदे पहाड़, उसके नीचे भोजपत्र के पीले पड़े पत्तों की पट्टी, उसके नीचे चील के हरे पेड़ों की पट्टी और सामने सेब से लदे पेड़ नजर आते हैं। किन्नौर के होटल और होम स्टे इन दिनों एडवांस बुक हैं। - मोहन प्रकाश असवान, अध्यक्ष, किन्नौर होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड से पहले ही हिल्सक्वीन शिमला भी सैलानियों से गुलजार हो गई है। बुधवार को शहर में सैलानियों का भारी जमावड़ा लगा। सर्कुलर रोड पर स्थित पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सैलानियों की भीड़ रही। दोपहर के समय ही लिफ्ट कार पार्किंग हो गई। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X