Akshaya Tritiya 2026: शुभ योग के साथ इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। शास्त्रों के मुताबिक, यह दिन वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर आता है, जिसे अबूझ मुहूर्त माना गया है। कहते हैं कि, इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती हैं। साथ ही इस तिथि पर कुछ चीजों की खरीदारी करने का फल साधक पर लंबे समय तक बना रहता हैं। इस दौरान कुछ लोग सोना-चांदी के आभूषण, तो कुछ वाहन खरीदकर घर लाते हैं। यह बेहद लाभकारी होता है और देवी लक्ष्मी का वास भी घर में बना रहता है। लेकिन कुछ चीजों को खरीदने से हमेशा बचना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता आ सकती हैं। आइए जानते हैं कि, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें और क्या नहीं।
{"_id":"69df377eb5d42e5e0103a381","slug":"akshaya-tritiya-2026-par-kya-kharide-or-kya-nahi-know-kab-hai-akshaya-tritiya-2026-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, यहां जानें क्या खरीदें और किन चीजों से बचें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, यहां जानें क्या खरीदें और किन चीजों से बचें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:37 PM IST
सार
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है। यही कारण है कि, इस दिन लोग विशेष रूप से दान-पुण्य, पूजा-पाठ और खरीदारी को बहुत शुभ मानते हैं। इसका शुभ प्रभाव जातक पर हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Akshaya Tritiya 2026
- फोटो : adobe
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें
- अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- आप तांबे या चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं, जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके प्रभाव से घर में बरकत और सुख-शांति आती हैं।
- आप जमीन या संपत्ति खरीदने की भी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026
- फोटो : adobe
- कोई वाहन खरीद सकते हैं।
- धार्मिक वस्तुएं जैसे भगवान की मूर्ति, शंख, कलश या पूजा सामग्री खरीदना भी फलदायी माना जाता है।
- आप सेंधा नमक खरीद सकते हैं। मान्यता है कि, इससे घर में शांति बढ़ती हैं और कर्ज जैसी परेशानियां दूर होती हैं।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा
Vivah Muhurat 2026: खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाइयां, जानें अप्रैल से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त
Akshaya Tritiya 2026
- फोटो : Adobe
क्या नहीं खरीदें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन काले रंग की वस्तुएं भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए।
- आप लोहे की चीजें भी न खरीदें। यह अशुभ हो सकता है और आपकी सुख-समृद्धि पर प्रभाव डाल सकता है।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं वाहन ? जानें 3 खास मुहूर्त
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है फलदायी, जानिए महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026
- फोटो : अमर उजाला
- जूते-चप्पल भूलकर भी नहीं खरीदनें चाहिए।
- अक्षय तृतीया के दिन चाकू, कैंची, सूई जैसी चीजों खरीदने से बचना चाहिए।
- इस दिन धन उधार लेना और देना अशुभ हो सकता है। इसलिए किसी भी चीज के लिए धन की उधारी न करें।
Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि का गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे चुनौतियां
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X