फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए

Mon, 24 Oct 2022 06:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Oct 2022 06:32 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Must Light Diyas At These Places In House On The Night Of Diwali News in Hindi
घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए - फोटो : Istock

Diwali 2022: हर साल कार्तिक माह में अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दीपों का त्योहार 24 अक्टूबर को है। पूरे भारत में इस पर्व का अलग ही हर्ष और उल्लास देखने को मिलता है। इस दिन पूरा देश दीए को रोशनी से जगमगा उठता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, धन कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली की रात पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं। मां लक्ष्मी धन-वैभव प्रदान करती हैं, कुबेर देव उस धन को स्थायित्व प्रदान करते हैं, तो वहीं गणेश जी की कृपा से लक्ष्मी यानी धन को संभालने की बुद्धि प्राप्त होती है। दिवाली की रात घरों में दीए जलाए जाते हैं। दीपों से मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। दिवाली के दिन कुछ स्थानों पर दीया जलाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली की रात किन-किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ होता है...  



Happy Diwali 2022: इन खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को कहें हैप्पी दिवाली, भेजें ये प्यार भरे संदेश

Diwali 2022 Must Light Diyas At These Places In House On The Night Of Diwali News in Hindi
घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए - फोटो : Istock

मंदिर में जरूर जलाएं दीपक 
दिवाली के पावन पर्व पर सबसे पहले घर के मंदिर में दीया जलाना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके समक्ष अखंड दीपक जरूर लगाना चाहिए। ध्यान रखें ये दीपक पूरी रात जलता रहे। 

Diwali 2022 Must Light Diyas At These Places In House On The Night Of Diwali News in Hindi
घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए - फोटो : Istock

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक 
दिवाली के अवसर पर पूजा करने के बाद सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ दिए लगाने चाहिए। कहा जाता है कि दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में आती हैं। ऐसे में मुख्य द्वार को रोशन जरूर रखें, क्योंकि मुख्य द्वार पर ही अंधेरा देखकर मां लक्ष्मी वापस चली जाएंगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Must Light Diyas At These Places In House On The Night Of Diwali News in Hindi
घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए - फोटो : Istock

नल के समीप रखें दीया 
घर में नल के पास दिया रखना शुभ होता है। जहां आप पीने का पानी रखते हैं, उस स्थान पर दिवाली के दिन एक दिया जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में अन्न के भंडार बने रहेंगे। 

Dhanteras 2022 Date: इस साल धनतेरस कब है? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

विज्ञापन
Diwali 2022 Must Light Diyas At These Places In House On The Night Of Diwali News in Hindi
घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए - फोटो : istock
तुलसी के नजदीक
दिवाली की रात पूजन करने के बाद तुलसी के पेड़ के नीचे दीया जरूर रखें। अगर संभव हो तो तुलसी पूजन भी करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed