सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर करें गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप, हर विघ्न बाधा होगी दूर

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 31 Aug 2022 06:22 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Puja Mantra and Vidhi For Ganpati Sthapana In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Ganesh Mantra: इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को मनाई जा रही है। इसी दिन से 10 दिन तक मनाए जाने वाले गणेश उत्सव की भी शुरुआत हो रही है। भगवान गणेश को समर्पित ये उत्सव बेहद ही महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान श्री गणेश सभी कष्टों और दुखो को दूर करने वाले माने जाते हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद हम कोई भी कार्य करें, तो वो बिना किसी विघ्न बाधा के पूरे हो जाते हैं। गणपति बप्पा की पूजा के अलावा श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए बहुत से मंत्रों के बारे में बताया गया है। गणेश उत्सव के इन 10 दिनों में भगवान गणेश के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप करके आप जीवन में खुशियां प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं बप्पा के कुछ मंत्र और उनके लाभ के बारे में... 

Trending Videos
Ganesh Chaturthi 2022 Puja Mantra and Vidhi For Ganpati Sthapana In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

यदि गणपति जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए उपरोक्त मंत्र सबसे सरल मंत्र माना जाता है। माना जाता है कि ये मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Puja Mantra and Vidhi For Ganpati Sthapana In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ॐ गं गणपतये नमः 
यदि आपके जीवन में परेशानियां हैं और आप उन सब समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो गणेश जी के इस मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश का ये मंत्र इतना चमत्कारी है कि इसके जाप से से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं। 

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Mantra and Vidhi For Ganpati Sthapana In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। 
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। 
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।' 

मान्यता के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं, तो गणेश उत्सव के दौरान उपरोक्त मंत्र का जाप करें। इस मंत्र में भगवान श्रीगणेश के 12 नामों का जाप किया जाता है। इस मंत्र का जाप यदि आप किसी मंदिर में भगवान गणेश के सामने बैठकर करें तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Puja Mantra and Vidhi For Ganpati Sthapana In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें गणपति बप्पा के इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। 
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

यदि आप किसी कार्य को लेकर बहुत मेहनत कर रहे हैं और काम बनते-बनते बिगड़ जाता है, तो उपरोक्त मंत्र का जाप करें। ये मंत्र आपके सभी बिगड़े हुए कार्य को पूरा कर देगा। यदि मेहनत करने के बाद भी मंजिल नहीं मिल रही है तो गणेश चतुर्थी के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed