सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त से लेकर मंत्र और आरती

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 14 Sep 2025 07:18 AM IST
सार

इस वर्ष यह पर्व रविवार, 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है, जिसके साथ इस व्रत की शुरुआत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं जितिया व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री से लेकर मंत्र, कथा और आरती तक संपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन
Jitiya Vrat 2025 jitiya vrat puja vidhi mantra om jai kashyap nandan jitiya vrat katha in hindi

Jitiya 2025: जीवित्पुत्रिका व्रत को मातृशक्ति की अटूट आस्था, त्याग और संकल्प का पर्व माना जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र और मंगलमय जीवन की कामना के लिए किया जाता है। इसे जितिया पर्व भी कहा जाता है, जिसमें मां अपने पुत्र की सुरक्षा और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस वर्ष यह पर्व रविवार, 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है, जिसके साथ इस व्रत की शुरुआत होती है।

loader

Jitiya Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है जितिया व्रत, जानें जीवित्पुत्रिका व्रत मुहूर्त और पारण समय
व्रत की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 14 सितंबर रविवार सुबह 05:04 बजे होगा और 15 सितंबर सोमवार सुबह 03:06 बजे इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार 14 सितंबर को सूर्योदय से पहले माताएं कुछ खाकर-पानी पीकर तैयार हो जाएंगी और फिर सूर्योदय से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक निर्जला व्रत का पालन करेंगी। यह पर्व खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बंगाल में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Trending Videos
Jitiya Vrat 2025 jitiya vrat puja vidhi mantra om jai kashyap nandan jitiya vrat katha in hindi
जितिया पूजा सामग्री सूची  - फोटो : freepik

जितिया पूजा सामग्री सूची 
जितिया व्रत की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है। इसमें जीमूतवाहन की प्रतिमा बनाने के लिए कुश, चील और सियारिन की आकृति बनाने के लिए गाय का गोबर, अक्षत, पेड़ा और अन्य मिठाई, दूर्वा की माला, श्रृंगार का सामान, सिंदूर, पुष्प, पान और सुपारी, लौंग, इलायची, फल और फूल, गांठ वाला धागा, धूप, दीप, बांस के पत्ते, सरसों का तेल शामिल है।
Jivitputrika Vrat 2025: जितिया व्रत में भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या करें और क्या न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitiya Vrat 2025 jitiya vrat puja vidhi mantra om jai kashyap nandan jitiya vrat katha in hindi
जितिया व्रत पूजा विधि  - फोटो : freepik

जितिया व्रत पूजा विधि 

  • इस दिन महिलाएं प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं।
  • सूर्य भगवान को स्नान कराकर उन्हें अर्घ्य अर्पित किया जाता है।
  • भगवान के समक्ष दीपक और धूप जलाकर प्रसाद अर्पित करें।
  • इसके बाद गोबर और मिट्टी से चील व सियारिन की प्रतिमा तथा कुश से जीमूतवाहन की प्रतिमा तैयार करें।
  • इन प्रतिमाओं को धूप, दीप, चावल, फूल आदि से पूजन करें।
  • शुभ मुहूर्त में कथा सुनना अनिवार्य माना जाता है।
  • पूजा संपन्न होने पर आरती कर प्रसाद बांटें।
  • अगले दिन पारण करने के बाद दान-दक्षिणा अवश्य दें।
Jitiya Vrat 2025 jitiya vrat puja vidhi mantra om jai kashyap nandan jitiya vrat katha in hindi
जितिया पूजा मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala

जितिया पूजा मुहूर्त 2025
ब्रह्म मुहूर्त 04:33 ए एम से 05:19 ए एम
प्रातः संध्या 04:56 ए एम से 06:05 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:41 पी एम
विजय मुहूर्त 02:20 पी एम से 03:09 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:27 पी एम से 06:51 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:27 पी एम से 07:37 पी एम

जितिया व्रत मंत्र 
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते, 
देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः

विज्ञापन
Jitiya Vrat 2025 jitiya vrat puja vidhi mantra om jai kashyap nandan jitiya vrat katha in hindi
जितिया व्रत कथा - फोटो : Amar Ujala

पौराणिक कथा
जितिया व्रत की मुख्य कथा चील और सियारिन से जुड़ी है। मान्यता है कि चील ने पूरे नियम और श्रद्धा से यह व्रत किया, जबकि सियारिन ने छल किया। अगले जन्म में चील शीलावती और सियारिन कर्पूरावतिका बनीं। शीलावती को व्रत के पुण्य से सात पुत्र प्राप्त हुए, जबकि कर्पूरा को संतान सुख नहीं मिला। बाद में भगवान जीमूतवाहन की कृपा और इस व्रत के प्रभाव से कर्पूरा को भी संतान की प्राप्ति हुई। तभी से इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed