सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri: नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिन लगाएं ये खास भोग, जानें महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 04:56 PM IST
सार

Navratri Par Lagaein Ye Bhog: इस बार नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ हो रही और 02 अक्तूबर को इसका समापन हो रहा है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लगने वाले भोग उनके आशीर्वाद का प्रतीक होते हैं, जो हमारे जीवन के हर क्षेत्र में खुशहाली और सफलता लाते हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri Mata Rani Ko Lagaein 9 din alag alag bhog in hindi
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2025 Bhog: शारदीय नवरात्रि हर साल बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह नौ दिन भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का समय होते हैं। मान्यता है कि इन दिनों मां दुर्गा को उनके पसंदीदा भोग अर्पित करने से वे खुश होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इसलिए, हर दिन मां के अलग-अलग रूप को विशेष भोग चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस बार नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ हो रही और 02 अक्तूबर को इसका समापन हो रहा है। 

loader

Bhadra Rajyog: 15 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर, भद्र राजयोग के प्रभाव से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
इन नौ दिनों का उद्देश्य न केवल देवी की उपासना करना है, बल्कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार में सौहार्द बढ़ाने का भी अवसर मिलता है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लगने वाले भोग उनके आशीर्वाद का प्रतीक होते हैं, जो हमारे जीवन के हर क्षेत्र में खुशहाली और सफलता लाते हैं। इस प्रकार, नवरात्रि का पर्व न केवल धार्मिक श्रद्धा का उत्सव है, बल्कि यह आत्मा की शुद्धि और नई ऊर्जा पाने का भी माध्यम है। आइए जानते हैं इन नौ दिनों में माता रानी को किन चीज़ों का भोग लगाना चाहिए। 
Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से इन पांच राशि के लोगों को रहना होगा सावधान, मंगल करेंगे इस राशि में गोचर

Trending Videos
Shardiya Navratri Mata Rani Ko Lagaein 9 din alag alag bhog in hindi
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गाय के घी का भोग - फोटो : Adobe Stock

पहले दिन लगाएं मां शैलपुत्री को भोग 
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गाय के घी का भोग लगाना शुभ होता है। इस दिन घी का भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Mata Rani Ko Lagaein 9 din alag alag bhog in hindi
मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री का भोग - फोटो : adobe stock

द्वितीय दिन लगाएं मां ब्रह्मचारिणी को भोग 
शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। दूसरे दिन माता रानी को मिश्री का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

Shardiya Navratri Mata Rani Ko Lagaein 9 din alag alag bhog in hindi
मां चंद्रघंटा को खीर का भोग - फोटो : instagram

तृतीय दिन लगाएं मां चंद्रघंटा को भोग  
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन मां को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शक्ति मिलती है और सभी दुःख दर्द दूर होते हैं।  

विज्ञापन
Shardiya Navratri Mata Rani Ko Lagaein 9 din alag alag bhog in hindi
मां कूष्माण्डा का प्रिय भोग मालपुआ - फोटो : Instagram

चौथे दिन लगाएं मां कूष्मांडा को भोग 
मां कूष्माण्डा को चौथा दिन समर्पित है। नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर मां का प्रिय भोग मालपुआ अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed