सब्सक्राइब करें

Shravan 2019 : शिव को बहुत प्रिय हैं ये चीजें, चढ़ाने पर मिलता है मनचाहा वरदान

पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिर्विद् Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 19 Jul 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
know best worship method of lord shiva in sawan month
श्रावण मास में शिव की पूजा - फोटो : Rohit Jha

जिस तरह चैत्रमाह के आते ही पृथ्वी अन्नमय और प्राणी राममय हो जाता है, उसी तरह श्रावण माह के आते ही पृथ्वी हरे रंग की चादर ओढ़ लेती है और साधक शिव की भक्ति में लीन हो जाता है। श्रावण ही ऐसा माह है, जब कृष्ण गोपिकाओं के साथ और शिव सभी देवताओं के साथ पृथ्वी पर होते हैं। इस पूरे माह देवराज इंद्र शिव पर निरंतर रिमझिम वर्षा करके शीतलता प्रदान करते हैं। श्रावण में शिवपूजा करना, कांवड़ चढाना, रुद्राभिषेक करना, शिव नाम कीर्तन करना, शिवपुराण का पाठ करना अथवा शिव कथा सुनना, दान-पुण्य करना तथा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना अतिशुभ माना गया है।

सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन) 

Trending Videos
know best worship method of lord shiva in sawan month
श्रावण मास में शिव की पूजा
शिव की पूजा से पाएं मनचाहा वर

श्रावण माह की प्रत्येक घड़ी-प्रहर परम शुभ है, इसके महत्व को समझते हुए माता सती ने जब दूसरे जन्म में पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया तो पुनः महादेव को पति रूप में पाने के लिए पूरे श्रावण माह व्रत किया और शिव को पति रूप में पुनः प्राप्त किया।  कुवांरी कन्याओं को इस दिन व्रत करने से मनोनुकूल पति की प्राप्ति होती है और विवाहित स्त्रियों का वैधव्य योग भी नष्ट होजाता है।

सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन) 

विज्ञापन
विज्ञापन
know best worship method of lord shiva in sawan month
श्रावण मास में शिव की पूजा

शिवलिंग पूजन से दूर होंगे सभी दोष

श्रावण में शिवलिंग की पूजा करने से जन्मकुंडली के नवग्रह दोष तो शांत होते हैं, विशेष करके चंद्र्जनित दोष जैसे मानसिक अशान्ति, मां के सुख और स्वास्थ्य में कमी, मित्रों से संबंध, मकान-वाहन के सुख में विलंब, हृदयरोग, नेत्र विकार, चर्म-कुष्ट रोग, नजला-जुकाम, स्वांस रोग, कफ-निमोनिया संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है और समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ती है। 

सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन) 

know best worship method of lord shiva in sawan month
श्रावण मास में शिव की पूजा

इस मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

इस वर्ष श्रावण का पहला दिन 17 जुलाई 2019, बुधवार को सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ में पड़ने से और भी शुभ हो गया है। सुहागिन महिलाओं को इस दिन मां पार्वती को श्रृंगार हेतु मेंहदी चढ़ानी चाहिए और पुरुषों को पंचामृत, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराकर बेलपत्र पर अष्टगंध, कुमकुम अथवा चंदन से राम-राम लिखकर 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय' कहते हुए शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। साथ ही भांग, धतूरा और मदार पुष्प तथा गंगाजल भी अर्पित हुए 'काल हरो हर, कष्ट हरो हर, दुःख हरो,दारिद्रय हरो, नमामि शंकर भजामि शंकर शंकर शंभो तव शरणं' मंत्र से प्रार्थना करनी चाहिए। 

सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन) 

विज्ञापन
know best worship method of lord shiva in sawan month
श्रावण मास में शिव की पूजा

शिव को प्रिय हैं ये चीजें, पूजा में जरूर करें प्रयोग 

प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से व्यापर और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है, भांग अर्पण से प्रेत बाधा तथा चिंता दूर होती है। मदार पुष्प से नेत्र और हृदय विकार दूर रहतें हैं, धतूरे से विषैले जीवों से खतरा समाप्त हो जाता है। शमी पत्र चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती, मारकेश तथा अशुभ ग्रह-गोचर से हानि नहीं होती, इसलिए श्रावण के एक-एक क्षण का सदुपयोग करें और त्रिविध तापों से मुक्ति पाएं।

सारी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस सावन बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed