सब्सक्राइब करें

Ekadashi Bhog: श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए एकादशी पर लगाएं ये भोग, लक्ष्मी जी की भी बरसेगी कृपा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 14 Dec 2025 04:34 PM IST
सार

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस वर्ष सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जा रहा है। इस दिन विष्णु जी को कुछ चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

विज्ञापन
Lord Vishnu Bhog name list in hindi know kab hai Saphala Ekadashi
Saphala Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी हिंदू धर्म की मुख्य तिथियों में से एक है। इस दिन सृष्टि के संचालक विष्णु महाराज की उपासना की जाती है। यह व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस वर्ष सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जा रहा है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र का संयोग बना रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक, एकादशी व्रत का फल साधक का भाग्योदय करता है। साथ ही इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। यदि एकादशी पर महाराज को केवल केले का भोग लगाया जाए, तो जीवन से सभी कष्ट, पाप और बाधाओं का नाश होता है। हालांकि, कुछ चीजों का भोग लगाने से कुंडली में गुरु का स्थान भी मजबूत बनता है। ऐसे में आइए श्रीहरि के प्रिय भोग को जानते हैं।

Trending Videos
Lord Vishnu Bhog name list in hindi know kab hai Saphala Ekadashi
Saphala Ekadashi 2025 - फोटो : adobe stock

सफला एकादशी 2025

  • पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को शाम 6 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ होगी।
  • समापन अगले दिन 15 दिसंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर है। 
  • सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को मान्य होगा।


Ekadashi 2026: जानें यज्ञ से भी अधिक फलदायी एकादशी व्रत की तिथियां, साल 2026 कब-कब पड़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Vishnu Bhog name list in hindi know kab hai Saphala Ekadashi
Saphala Ekadashi 2025 - फोटो : freepik
पूजा मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:17 से 06:12 मिनट तक रहेगा। 
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से लेकर दोपहर 12:37 मिनट तक मान्य है। 
  • चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बना रहेगा
 

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी पर छात्र करें ये 5 सरल उपाय, करियर-परीक्षा में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Lord Vishnu Bhog name list in hindi know kab hai Saphala Ekadashi
Saphala Ekadashi 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम
  • सफला एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं। आप इस भोग को सुबह पूजा के समय लगाएं। यह शुभ होता है। 
  • माना जाता है कि, एकादशी पर भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। यह पंजीरी धनिया और सूखे मेवों से बनाई जाती है, जो कि सात्विक होती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक को कर्ज-रोग जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं।


Pradosh Vrat 2026: साल 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें सही तिथियां

विज्ञापन
Lord Vishnu Bhog name list in hindi know kab hai Saphala Ekadashi
Saphala Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe stock
  • सफला एकादशी के दिन आप शाम के समय गुड़ और चने का विष्णु जी को भोग लगाएं। इस दौरान आप दाल का दान भी करें। इससे विवाह में हो रही देरी, व्यापार में मंदी, कर्ज, तनाव व कलह जैसी परेशानियां दूर होती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, एकादशी पर पीली बर्फी का भोग विष्णु जी को लगाने से वह प्रसन्न होते हैं। साथ ही वह व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस दौरान भोग में तुलसी दल को शामिल करें। 
  • इस दिन आप विष्णु जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। यह कल्याणकारी होता है। मान्यता है कि, इस भोग के प्रभाव से कुंडली में गुरु का स्थान भी मजबूत होता है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।

Masik Shivratri 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें पूरी लिस्ट




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed