सब्सक्राइब करें

महाष्टमी 2019: किस समय मां की पूजा करने से मिलेगा फल, जानिए शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
maha ashtami 2019 shubh muhurat and importance
mahagauri

महागौरी देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप है। महाअष्टमी के दिन इन्हीं की पूजा का विधान है। महागौरी मां ममता की मूरत हैं और परम कल्याणकारी हैं। मां महागौरी की उपासना करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और मां से मनचाहे विवाह का वरदान भी मिल सकता है।


 
Trending Videos
maha ashtami 2019 shubh muhurat and importance
नवरात्रि - फोटो : social media

देवी महागौरी के स्वरूप की महिमा
मां का रंग गोरा हैं, इसलिए इनका नाम महागौरी पड़ा हैं। माता की पूजा अर्चना करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। दुख, दरिद्रता और कष्ट भी मिट जाते है। मां की पूजा से कुंडली दोष भी दूर हो जाता है। शादी विवाह में आई हुई परेशानियों को दूर करने के लिए महागौरी का पूजन किया जाता है, क्योंकि महागौरी का पूजन करने से कुंडली का कमजोर शुक्र भी मजबूत हो जाता है और दांपत्य जीवन सुखद होता है साथ ही पारिवारिक कलह क्लेश भी मिट जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
maha ashtami 2019 shubh muhurat and importance

महत्त्व
नवरात्रि के आठवें दिन मां से विवाह का वरदान मिलता है और मां के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन भी सुखमय हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता ने श्री राम को पति रूप में प्राप्त करने के लिए महागौरी कि पूजा अर्चना की थी। 

maha ashtami 2019 shubh muhurat and importance
venus planet

ज्योतिषय महत्व 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मां महागौरी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इनकी पूजा अर्चना करने से कुंडली में शुक्र कि स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन
maha ashtami 2019 shubh muhurat and importance
navratri 2019 puja samagri list

अष्टमी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल अष्टमी 6 अक्टूबर को है।

महाअष्टमी का शुभ मुहूर्त
अष्टमी आरम्भ 
अक्टूबर 5, 2019 को 09:53:11 
अष्टमी समाप्त
अक्टूबर 6, 2019 को 10:56:51 
पूजा शुभ मुहूर्त 
सुबह 10:30 बजे से 11:18 बजे तक

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed