Makar Sankranti 2025: कुछ ही दिनों में हम नए साल 2025 में प्रवेश करेंगे, और इसके साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति का पर्व नए साल के पहले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे संक्रांति कहा जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है। मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त हो जाता है, और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।
Makar Sankranti 2025: नए साल में किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? यहां जानें शुभ स्नान और दान मुहूर्त
नए साल में सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण पूरे देश में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रांति का शुभ मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रान्ति का पर्व मंगलवार, 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान, दान और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व है। मकर संक्रान्ति पर पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से शाम 05:46 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 8 घण्टे 42 मिनट्स रहने वाली है। मकर संक्रान्ति पर महा पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से रात 10:48 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 1 घण्टा 45 मिनट्स रहेगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में मृत्यु को प्राप्त होने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
New Year 2025: नए साल पर जरूर ले संकल्प, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से किस्मत बदलने वाली 7 आदतें
मकर संक्रांति के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गरीबों को गर्म कपड़े, चावल, तिल, और चांदी का दान करना विशेष फलदायी होता है। कांसे के बर्तन में तिल और चावल का दान करने से न केवल पापों का नाश होता है बल्कि अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।
Daan Ke Niyam: साल के इन 5 दिनों में कभी न दें दान, लग सकता है पितृ दोष
Mallikarjuna Jyotirlinga: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में एक साथ विराजित हैं भगवान शिव और माता पार्वती, जानिए दर्शन के लाभ
Daan Ke Niyam: साल के इन 5 दिनों में कभी न दें दान, लग सकता है पितृ दोष
Sakat Chauth 2025: कब है सकट चौथ? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
ये भी पढ़ें
| एकादशी व्रत 2025 लिस्ट |
| प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट |
| संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट |
| मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट |
| अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट |
| पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट |
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।