सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, जानें जरूरी नियम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 13 Jan 2026 12:58 PM IST
सार

Do's and Don'ts on Makar Sankranti 2026: शास्त्रों में मकर संक्रांति के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है और किन बातों से दूरी बनानी चाहिए।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 Do’s and Dont’s  On Sankranti Surya Uttrayan Par Na Kare Ye Kaam
मकर संक्रांति 2026 क्या करें और क्या न करें? - फोटो : Amar Ujala

Do's and Don'ts on Sankranti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कर्मों का फल अक्षय होता है। शास्त्रों में मकर संक्रांति के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कुछ कार्य ऐसे भी हैं, जो मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है और किन बातों से दूरी बनानी चाहिए।



Makar Sankranti 2026: तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व, जानें सही तिथि

Trending Videos
Makar Sankranti 2026 Do’s and Dont’s  On Sankranti Surya Uttrayan Par Na Kare Ye Kaam
मकर संक्रांति पर क्या करें? - फोटो : adobe stock

मकर संक्रांति पर क्या करें?
पवित्र स्नान करें

मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी में स्नान करना उत्तम माना गया है। यदि संभव न हो, तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे शरीर और मन दोनों की शुद्धि होती है।

सूर्य देव की आराधना करें
स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल, लाल पुष्प, अक्षत और काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य और आत्मबल में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 Do’s and Dont’s  On Sankranti Surya Uttrayan Par Na Kare Ye Kaam
मकर संक्रांति पर क्या करें? - फोटो : instagram

तिल का विशेष प्रयोग करें
मकर संक्रांति पर तिल का सेवन, तिल से बने व्यंजन और तिल मिले जल से स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

खिचड़ी का दान और सेवन करें
उड़द की दाल और चावल से बनी खिचड़ी भगवान को अर्पित करें और जरूरतमंदों को दान दें। इसके बाद स्वयं भी खिचड़ी का सेवन करना पुण्यकारी माना जाता है।

गौ सेवा करें
इस दिन गाय को हरा चारा, गुड़ या तिल खिलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

Makar Sankranti 2026 Do’s and Dont’s  On Sankranti Surya Uttrayan Par Na Kare Ye Kaam
मकर संक्रांति पर क्या न करें?  - फोटो : adobe

मकर संक्रांति पर क्या न करें? 
देर तक सोने से बचें

मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है। ऐसे में सूर्योदय के बाद तक सोते रहना शुभ नहीं माना जाता।

तामसिक भोजन का सेवन न करें
इस दिन मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। सात्विक और शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करें।
 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 Do’s and Dont’s  On Sankranti Surya Uttrayan Par Na Kare Ye Kaam
मकर संक्रांति पर क्या न करें?  - फोटो : amar ujala
क्रोध और कटु वचन से बचें
मकर संक्रांति सौहार्द और मधुरता का पर्व है। इस दिन किसी से झगड़ा, अपशब्द या अपमान करने से बचना चाहिए।

प्रकृति को क्षति न पहुंचाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संक्रांति के दिन पेड़ों की कटाई या प्रकृति को नुकसान पहुंचाना वर्जित माना गया है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed