December Pradosh Vrat 2025 Date: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपवास माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट और परेशानियां दूर होती हैं। यह व्रत हर महीने दो बार आता है, एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। दोनों ही तिथियों पर प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है और इसे करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
December 2025 Pradosh Vrat Dates: कब है दिसंबर 2025 में प्रदोष व्रत? जानें सही तिथि सही समय और शुभ मुहूर्त
December 2025 Pradosh Vrat: जानिए दिसंबर 2025 में प्रदोष व्रत की तिथि, समय और पूजा का सही मुहूर्त, ताकि आप भोलेनाथ की आराधना कर सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौम प्रदोष 2025
दिसंबर महीने में पहला प्रदोष व्रत 2 दिसंबर 2025 यानी मंगलवार को रखा जाएगा। चूंकि यह प्रदोष मंगलवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत ऋण से मुक्ति दिलाने में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। जो लोग अपने कर्ज या आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, उनके लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।
भौम प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 2 दिसंबर 2025, दोपहर 3:57 बजे से
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 3 दिसंबर 2025, दोपहर 12:25 बजे तक
- प्रदोष पूजा मुहूर्त: 2 दिसंबर 2025, शाम 6:00 बजे से रात 8:35 बजे तक
- अवधि: 2 घंटे 35 मिनट
- दिन का प्रदोष समय: शाम 6:00 बजे से रात 8:35 बजे तक
बुध प्रदोष व्रत 2025
दिसंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। इसे बुध प्रदोष कहा जाता है। इस व्रत को रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर है, उन्हें यह व्रत विशेष रूप से करना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल के समय भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान पूजा की जाती है।
बुध प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 16 दिसंबर 2025, रात 11:57 बजे से
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 18 दिसंबर 2025, मध्यरात्रि 2:32 बजे तक
- प्रदोष पूजा मुहूर्त: 17 दिसंबर 2025, शाम 6:04 बजे से रात 8:41 बजे तक
- अवधि: 2 घंटे 36 मिनट
- दिन का प्रदोष समय: शाम 6:04 बजे से रात 8:41 बजे तक
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।