Hanuman Chalisa Chaupai: भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता के रूप में जाना जाता है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा, वीर हनुमान को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल और शक्तिशाली स्तुति है। इसकी हर चौपाई अलग अलग रूप से शक्तिशाली है। जीवन की हर समस्या का समाधान हनुमान चालीसा द्वारा किया जा सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा के माध्यम से हनुमानजी के बल, बुद्धि व पराक्रम का वर्णन किया है। हनुमान चालीसा की अनेक चौपाइयों में हमारी समस्याओं का समाधान भी छिपा हुआ है। इन चौपाइयों का प्रत्येक आदमी के जीवन में मत्वपूर्ण योगदान है। इन चौपाइयों का जाप हनुमान जयंती पर करने से आपकी हर परेशानी का समाधान हो सकता है। प्रत्येक शनिवार को भी अगर इन चौपाइयों का जाप करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।
Hanuman Chalisa Chaupai: हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों का करें जाप, आपकी हर परेशानी होगी दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।
अर्थ- हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूं। आप तो जानते ही हैं कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुखों व दोषों का नाश कार दीजिए।
लाभ- इस चौपाई का जाप करने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं और बल, बुद्धि व विद्या यानी ज्ञान की प्राप्ति होती है।
अर्थ- आप प्रकाण्ड विद्यानिधान हैं, गुणवान और अत्यंत कार्यकुशल होकर श्रीराम-काज करने के लिए उत्सुक रहतें हैं ।
लाभ- गरीबी और दुर्भाग्य खत्म कर अच्छी विद्या और सुखी जीवन की प्राप्ति के लिए इस चौपाई का जाप करना चाहिए।
भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।।
अर्थ- आपने अपना विकराल रूप धारण कर राक्षसों को मारा और श्रीरामचन्द्र जी के उद्देश्य सफल कराए !
लाभ- इस चौपाई का जाप करने से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही घर-परिवार का आर्थिक परेशानियां खत्म होती है।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रच्छक काहू को डर ना
अर्थ- जो भी आपकी शरण में आता है, उसको सभी आनन्द मिलते हैं, जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता !
लाभ- जो भी व्यक्ति हनुमान चालीसा की इस चौपाई का जाप करता है, उसे जीवन का हर सुख प्राप्त होता है और हनुमानजी की कृपा भी उस पर बनी रहती है।