फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Chalisa: बेहद चमत्कारी है हनुमान चालीसा का ये दोहा, पढ़ते ही दिमाग होगा तेज और मनोकामनाएं होंगी पूरी

Sun, 29 May 2022 12:38 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 29 May 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa doha is very miraculous after reading it all wishes will be fulfilled
बेहद चमत्कारी है हनुमान चालीसा का ये दोहा - फोटो : iStock

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा को बेहद चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि नियमित रूप से इसका जाप करने से जीवन की बाधाएं और बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान हनुमान के बारे में कहा जाता है कि कलियुग में एक मात्र हनुमान जी ही जीवित देवता हैं। हनुमान जी की असीम कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए, उसका जीवन आनंद से भर जाता है। यदि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही जीवन की सारी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं, लेकिन कई बार समय न होने की वजह से कुछ लोग चाहते हुए भी रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पाते। ऐसे में आप चाहें तो किसी विशेष समस्या के लिए हनुमान चालीसा के एक दोहे का भी पाठ कर सकते हैं। हनुमान चालीसा के एक दोहे का जाप करने से भी बल, बुद्धि, विद्या प्राप्त की जा सकती है। आज हम आपको हनुमान चालीसा के उस चमत्कारी दोहे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जाप करके आप बल, बुद्धि, विद्या प्राप्त कर सकते हैं। ये है हनुमान चालीसा का वो दोहा...

Hanuman Chalisa doha is very miraculous after reading it all wishes will be fulfilled
बेहद चमत्कारी है हनुमान चालीसा का ये दोहा - फोटो : iStock

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार।
बल-बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

Hanuman Chalisa doha is very miraculous after reading it all wishes will be fulfilled
बेहद चमत्कारी है हनुमान चालीसा का ये दोहा - फोटो : iStock

अर्थ
इस दोहे का हिंदी अर्थ है, 'हे पवनपुत्र। मैं खुद को बुद्धिहीन मानता हूं और आपका ध्यान, स्मरण करता हूं। आप मुझे बल-बुद्धि और विद्या प्रदान करें। साथ ही मेरे सभी कष्टों और दोषों को दूर करने की कृपा कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Chalisa doha is very miraculous after reading it all wishes will be fulfilled
बेहद चमत्कारी है हनुमान चालीसा का ये दोहा - फोटो : iStock
लाभ 

हनुमान चालीसा के इस दोहे का नियमित जाप करने से विद्या, बुद्धि और एकग्रता में वृद्धि होती है। ऐसे में यदि आप बल, बुद्धि, विद्या चाहते हैं तो रोजाना हनुमान चालीसा के इस दोहे का जाप करें। 

विज्ञापन
Hanuman Chalisa doha is very miraculous after reading it all wishes will be fulfilled
बेहद चमत्कारी है हनुमान चालीसा का ये दोहा - फोटो : iStock

कैसे करें इस चौपाई का जाप?
प्रतिदिन सुबह स्नान आदि करने के बाद हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने खड़े होकर इस दोहे का कम से कम 1 माला यानी 108 बार जाप करें। यदि रोजाना संभव न हो तो सिर्फ मंगलवार और शनिवार को भी इस दोहे का जाप कर सकते हैं। दोहे के जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed