सब्सक्राइब करें

Shadi Muhurat: 2026 में कब-कब है विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी-फरवरी की शुभ तिथियां

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:13 AM IST
सार

Shadi Muhurat 2026: 10 दिसंबर के बाद साल 2025 के विवाह शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद खरमास और शुक्र तारा अस्त के कारण अगले साल ही शुभ कार्यों को फिर से शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं कि जनवरी और फरवरी में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से दिन रहने वाले हैं।

विज्ञापन
January February 2026 Shadi Muhurat marriage dates vivah muhurat 2026
जनवरी-फरवरी 2026 विवाह मुहूर्त - फोटो : Amar Ujala

January February 2026 Shadi Muhurat: ज्योतिष के अनुसार, 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो जाएगा, जिसके बाद विवाह जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इसी के साथ साल 2025 के विवाह मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद साल 2026 में ही फिर से विवाह जैसे शुभ कार्यों को शुरू किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि जनवरी और फरवरी में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से दिन रहने वाले हैं।



जनवरी 2026 
वर्ष 2026 का जनवरी माह विवाह जैसे शुभ संस्कारों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। इसका मुख्य कारण दो महत्वपूर्ण ज्योतिषीय स्थितियाँ हैं, खरमास और शुक्र का अस्त होना। इन दोनों के प्रभाव से जनवरी पूरे महीने में कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध नहीं रहेगा।

Trending Videos
January February 2026 Shadi Muhurat marriage dates vivah muhurat 2026
वास्तु उपाय - फोटो : Adobe Stock

ज्योतिष में शुक्र को विवाह, प्रेम, दांपत्य सुख और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। जब शुक्र अस्त होता है, तब विवाह संबंधी कार्य शुभ नहीं माने जाते। यह अस्त अवधि 1 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसलिए पूरा जनवरी माह इस कारण भी विवाह योग्य नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
January February 2026 Shadi Muhurat marriage dates vivah muhurat 2026
क्या बसंत पंचमी 2026 विवाह के लिए शुभ रहेगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या बसंत पंचमी 2026 विवाह के लिए शुभ रहेगी?
साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को शुक्रवार के दिन पड़ेगा। हालांकि उस दिन तक खरमास समाप्त हो चुका होगा, लेकिन शुक्र का अस्त होना जारी रहेगा। ऐसे में बसंत पंचमी को भी वैवाहिक मांगलिक कार्यों के लिए उचित तिथि नहीं माना जाएगा। इस प्रकार, जनवरी में कोई भी उपयुक्त विवाह मुहूर्त प्राप्त नहीं होगा।

January February 2026 Shadi Muhurat marriage dates vivah muhurat 2026
फरवरी 2026 में विवाह मुहूर्त - फोटो : Adobe Stock

फरवरी 2026 में विवाह मुहूर्त
फरवरी 2026 विवाह के लिए अत्यंत शुभ महीना साबित होगा। शुक्र के उदय होने के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से संभव हो जाएगी। फरवरी में कुल 12 वैवाहिक मुहूर्त उपलब्ध होंगे। इस महीने में शुभ तिथियां 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी 2026 रहेगी। इन दिनों में विवाह आयोजित करना शास्त्रों के अनुसार अत्यंत मंगलकारी माना गया है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed