सब्सक्राइब करें

Maa Santoshi Vrat: प्रत्येक शुक्रवार को करें संतोषी माता का व्रत, धन-वैभव की होगी प्राप्ति, जानें पूजन विधि और महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 10 Jun 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Maa Santoshi Vrat santoshi mata fast rules in hindi
प्रत्येक शुक्रवार को करें संतोषी माता का व्रत - फोटो : iStock

Maa Santoshi Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। इसी तरह शुक्रवार का दिन संतोषी माता को समर्पित है। इस दिन मां संतोषी के नाम से व्रत किया जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से माता संतोषी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। संतोषी माता को सुख, शांति और वैभव का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि माता संतोषी की पूजा करने से जीवन में संतोष का प्रवाह होता है। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को माता संतोषी की पूजा अर्चना करने से धन और विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन संतोषी माता पूजा और व्रत विधि के बारे में....   

Trending Videos
Maa Santoshi Vrat santoshi mata fast rules in hindi
प्रत्येक शुक्रवार को करें संतोषी माता का व्रत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूजा विधि
शुक्रवार के दिन प्रातः काल स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें। घर में पूजा स्थल पर जाकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मां संतोषी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। फिर कलश की स्थापना करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Santoshi Vrat santoshi mata fast rules in hindi
प्रत्येक शुक्रवार को करें संतोषी माता का व्रत - फोटो : iStock

इसके बाद विधि-विधान से माता संतोषी की पूजा करें। संतोषी माता के व्रत की कथा सुनें, आरती करें। इसके बाद चालीसा का पाठ करें। फिर जल से भरे पात्र के जल का पूरे घर में छिडकाव करें। पूजा के बाद गुड़ और चने का प्रसाद बांटें। 

Maa Santoshi Vrat santoshi mata fast rules in hindi
प्रत्येक शुक्रवार को करें संतोषी माता का व्रत - फोटो : istock

महत्व
जीवन में सुख, शांति और धन-वैभव के लिए लोग माता संतोषी का व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। इससे जातक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। इससे घर की सभी परेशानियां समाप्त होती हैं और पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Maa Santoshi Vrat santoshi mata fast rules in hindi
प्रत्येक शुक्रवार को करें संतोषी माता का व्रत - फोटो : iStock

साथ ही कहा जाता है कि संतोषी माता का व्रत रखने से अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। इसके अलावा इस व्रत को करने से शिक्षा, कोर्ट कचहरी और व्यवसाय संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed