सब्सक्राइब करें

Tulsi Plant Benefits: घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन की कमी

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Jun 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips tulsi plant benefits in hindi astrology
घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock

Tulsi Plant Benefits: धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। शिव जी और गणेश जी की पूजा छोड़कर लगभग सभी तरह की पूजा पाठ में तुसली की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा में इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। यही वजह है कि तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित रूप से जल चढ़ाने से सभी तरह की मनोकामनएं पूरी हैं। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानी जहां तुलसी होती है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। चलिए जानते हैं तुलसी का पौधा लगाने और नियमित पूजा करने से कौन से लाभ प्राप्त होते हैं.... 

Trending Videos
Vastu Tips tulsi plant benefits in hindi astrology
घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock
तुलसी की पूजा करने के फायदे

धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो भी व्यक्ति नित्य सुबह के समय स्नान आदि से निवृत होकर तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाकर पूजा अर्चना करेगा। उस जातक के देव दोष समाप्त हो जाएंगे। साथ ही तुलसी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips tulsi plant benefits in hindi astrology
घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock

घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। वास्तु में भी तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधा आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ माना जाता है। 

Vastu Tips tulsi plant benefits in hindi astrology
घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock

घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित रूप से पूजा करने पर मन को शांति मिलती है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपदा को रोकता है।  

विज्ञापन
Vastu Tips tulsi plant benefits in hindi astrology
घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock
तुलसी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

कहा जाता है कि गलत दिशा में लगाया गया तुलसी का पौधा घर में अशांति का कारण बनता है। तुलसी के पौधे के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर और उत्तर पूर्व मानी गई है। वहीं घर की दक्षिण दिशा में कभी भी ये पौधा नहीं रखना चाहिए। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed