Mahavir Jayanti 2025 Date: भारत एक ऐसा देश है, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के त्योहार पूरे आदर और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इन्हीं पर्वों में से एक है महावीर जयंती, जो खासतौर पर जैन समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर ने अपने जीवन में जो शिक्षाएं दीं, वे आज भी समाज को नैतिकता, करुणा और अहिंसा की राह पर चलने का संदेश देती हैं। साल 2025 में महावीर जयंती 10 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी।
अपने उपदेशों के माध्यम से महावीर स्वामी ने लोगों को अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इन सिद्धांतों को पंच महाव्रत कहा जाता है, जो जैन धर्म के मूल आधार हैं। आज भी महावीर स्वामी के विचार हमें आत्मानुशासन, संयम और सदाचार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देते हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ प्रेरणादायक विचार।