सब्सक्राइब करें

Lionel Messi: मेसी के भारत दौरे के पहले दिन ही बवाल, फैंस ने कार्यक्रम को क्यों बताया फ्रॉड? जानें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Dec 2025 02:44 PM IST
सार

हंगामे और सुरक्षा चिंताओं के बाद मेसी ने अपने बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए और तय समय से पहले कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वह हैदराबाद दौरे पर निकल गए।

विज्ञापन
Lionel Messi Kolkata Visit Turns Chaotic: Why Fans Called the Event a “Fraud” – Full Explainer
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल - फोटो : PTI
लियोनल मेसी को भारत में देखने का सपना संजोए हजारों फैंस के लिए कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम एक ऐतिहासिक पल होना था। पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के टिकट खरीदकर आए समर्थकों को उम्मीद थी कि वे अपने फुटबॉल आइकन को नजदीक से देख पाएंगे, लेकिन जो पल जिंदगी भर की याद बनना था, वह कुछ ही मिनटों में निराशा, गुस्से और हंगामे में बदल गया।
Trending Videos
Lionel Messi Kolkata Visit Turns Chaotic: Why Fans Called the Event a “Fraud” – Full Explainer
अबराम-शाहरुख से मिलते मेसी और सुआरेज, 70 फीट ऊंची प्रतिमा - फोटो : PTI
10 मिनट की मौजूदगी और टूटा भरोसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लियोनल मेसी का मैदान में रुकना 10 मिनट से भी कम समय का रहा। जैसे ही वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में उतरे, चारों ओर राजनेता, अधिकारी, सेलिब्रिटी, उनके परिवार और भारी संख्या में पैपराजी घिर गए। मेसी की तय स्टेडियम लैप ठीक से हो ही नहीं पाई। सुरक्षा कारणों से उनके चारों ओर घेरा इतना सख्त कर दिया गया कि गैलरी में बैठे आम दर्शक उन्हें ठीक से देख ही नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lionel Messi Kolkata Visit Turns Chaotic: Why Fans Called the Event a “Fraud” – Full Explainer
मेसी और संजीव गोयनका - फोटो : Twitter
स्क्रीन पर भी नहीं दिखे 'फुटबॉल के G.O.A.T'
फैंस का आरोप है कि न सिर्फ मैदान में, बल्कि स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर भी मेसी की साफ तस्वीर नहीं दिखाई गई। सुबह से इंतजार कर रहे दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे। धीरे-धीरे 'वी वांट मेसी' के नारे पूरे स्टेडियम में गूंजने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
Lionel Messi Kolkata Visit Turns Chaotic: Why Fans Called the Event a “Fraud” – Full Explainer
मेसी - फोटो : PTI
अचानक विदाई और भड़का गुस्सा
स्थिति तब और बिगड़ गई जब मेसी को भारी सुरक्षा के बीच अचानक स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। कई आमंत्रित गणमान्य लोग तब तक पहुंचे भी नहीं थे। फैंस का सब्र टूट गया। बोतलें मैदान की ओर फेंकी गईं, बैनर और होर्डिंग्स टूटे, प्लास्टिक कुर्सियों को नुकसान पहुंचा। कुछ लोग बैरिकेड तोड़कर मैदान में घुस आए। टेंट गिराए और गोल पोस्ट को नुकसान पहुंचाया। फैंस को जो मिला, उससे तोड़फोड़ की। कुछ लोग भी इसमें घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।
विज्ञापन
Lionel Messi Kolkata Visit Turns Chaotic: Why Fans Called the Event a “Fraud” – Full Explainer
मेसी, डी पॉल और सुआरेज - फोटो : PTI
फैंस का आरोप- ये एक फ्रॉड इवेंट था
स्टेडियम के बाहर और अंदर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। एक दर्शक ने कहा, 'हमने 12 हजार का टिकट लिया, लेकिन मेसी का चेहरा तक नहीं देख पाए। सिर्फ नेता और अभिनेता उनके आसपास थे, फिर हमें क्यों बुलाया?' एक अन्य फैन ने कहा, 'मेसी ने न किक मारी, न पेनल्टी ली। कहा गया था शाहरुख खान आएंगे, वो भी नहीं आए। सिर्फ 10 मिनट के लिए मेसी को लाया गया, ये पूरा फ्रॉड था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed