फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karman Kaur Thandi: कौन हैं भारत की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी? रोजर फेडरर को मानती हैं आदर्श

Wed, 26 Oct 2022 11:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Oct 2022 11:55 AM IST
सार

यह जीत करमन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी एकल खिताबी जीत है। इसने उन्हें महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में 217वें स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने 91 स्थानों की छलांग लगाई है।

विज्ञापन
Karman Kaur Thandi title lifestyle Instagram photos role model Roger Federer and Virat Kohli foundation
करमन कौर थांडी - फोटो : Karman Kaur Thandi/Instagram
कनाडा के सगुएने में डब्ल्यू 60 आईटीएफ इवेंट में अपनी हालिया जीत के बाद करमन कौर थांडी अब भारत की नंबर-1 महिला एकल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने अंकिता रैना को पीछे छोड़ दिया है। यह जीत करमन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी एकल खिताबी जीत है। इसने उन्हें महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में 217वें स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने 91 स्थानों की छलांग लगाई है। ओलंपियन अंकिता अब 13 स्थान नीचे खिसककर 297वें स्थान पर आ गई हैं।
Karman Kaur Thandi title lifestyle Instagram photos role model Roger Federer and Virat Kohli foundation
करमन कौर थांडी - फोटो : Karman Kaur Thandi/Instagram
करमन ने 2018 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 196 रैंकिंग हासिल की थी। सगुएने में जीत करमन का तीसरा एकल खिताब है। इस साल उन्होंने दूसरी बार एकल खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने जून में गुरुग्राम में डब्ल्यू 25 टूर्नामेंट जीता था।
Karman Kaur Thandi title lifestyle Instagram photos role model Roger Federer and Virat Kohli foundation
करमन कौर थांडी - फोटो : Karman Kaur Thandi/Instagram
करमन ने 2018 में हांगकांग में अपना पहला एकल खिताब जीता था। कनाडा के सगुएने में डब्ल्यू 60 आईटीएफ इवेंट के फाइनल में करमन ने कनाडा की कैथरीन सेबोव को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karman Kaur Thandi title lifestyle Instagram photos role model Roger Federer and Virat Kohli foundation
करमन कौर थांडी - फोटो : Karman Kaur Thandi/Instagram
करमन का जन्म 16 जून 1998 को हुआ है। वह महानतम टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को अपना आदर्श मानती हैं। करमन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 2018 में एशियाई खेलों के दौरान दिविज सरन के साथ वह टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं। तब वह तीसरे दौर में बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
Karman Kaur Thandi title lifestyle Instagram photos role model Roger Federer and Virat Kohli foundation
करमन कौर थांडी - फोटो : Karman Kaur Thandi/Instagram
करमन के लिए टेनिस में करियर बनाना आसान नहीं था। विराट कोहली फाउंडेशन और महेश भूपति फाउंडेशन ने उनकी मदद की। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों की मदद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed