Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
MMA fighter Ritu Phogat married Sachin Chhikara and shares Wedding Photo on social media
{"_id":"636e3b594be5fc51d25ca6ff","slug":"mma-fighter-ritu-phogat-married-sachin-chhikara-and-shares-wedding-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritu Phogat Wedding Photo: MMA फाइटर रितु फोगाट ने सचिन छिकारा से की शादी, सात की जगह लिए आठ फेरे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Ritu Phogat Wedding Photo: MMA फाइटर रितु फोगाट ने सचिन छिकारा से की शादी, सात की जगह लिए आठ फेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:55 PM IST
सार
भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर रितु फोगाट ने हरियाणा के युवक सचिन छिकारा से शादी कर ली। दोनों गुरुवार (10 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। रितु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा
- फोटो : Ritu Phogat/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर रितु फोगाट ने हरियाणा के युवक सचिन छिकारा से शादी कर ली। दोनों गुरुवार (10 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। रितु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। वह मशहूर पहलवान गीता और बबीता फोगाट की बहन हैं।
2 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा
- फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु फोगाट लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं, सचिन छिकारा ने शेरवारी पहन रख रखी है। रितु एमएमए में भारत की सबसे बड़ी स्टार हैं। उन्होंने देश में इस खेल को नई पहचान दिलाई है। रितु ने शुरुआत तो पहलवानी से की थी, लेकिन बाद में वह एमएमए फाइटर बन गईं।
3 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा
- फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु को एमएमए में इंडियन टाइग्रेस कहा जाता है। उन्होंने शादी में भी इस बात को साबित किया। रितु और 28 साल के सचिन छिकारा ने सात की जगह आठ फेरे लिए। दोनों ने आठवां फेरा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को बढ़ाना देने के लिए लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा
- फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु फोगाट के पिता महाबीर फोगाट ने यह बताया कि उनकी बेटी ने एक नेक काम के लिए आठवां फेरा लिया है। रितु ने अपनी दोनों बहनों गीता और बबीता की तरह ही कुश्ती में भी नाम कमाया था। तीन साल पहले वह एमएमए गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा
- फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु ने अपनी शादी की सारी रस्में बलाली स्थित घर में पूरी कीं। उनकी शादी में कई पहलवान शामिल हुए। इस दौरान महाबीर फोगाट ने बिना दहेज दिए बेटी को विदा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।