सब्सक्राइब करें

National Sports Day 2022: नीरज के गोल्ड से राष्ट्रमंडल खेलों तक, 2021 से खेल में भारत के 10 खास लम्हे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 09:00 AM IST
सार

2021 से लेकर अब तक भारत ने खेल की दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय खेल देवस के मौके पर हम इन उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
National Sports Day 2022 from neeraj Chopra Gold at Commonwealth Games 2022 india's Special Moments in Sports
2021 से भारतीय खिलाड़ियों ने देशवासियों को खुशी मनाने के कई मौके दिए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को तवज्जो कम ही दी जाती और इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में तस्वीर बदली है। साल 2021 से लेकर अब तक भारत ने खेल जगत में कई खास उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी शुरुआत गाबा में टेस्ट मैच जीतने से हुई थी। इसके बाद ओलंपिक,पैरालंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन किया। ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता तो राष्ट्रमंडल खेलों में महिला लॉन बॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। यहां हम खेल से जुड़े ऐसे ही 10 लम्हों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से हर भारतीय का सर गर्व उंचा हो गया और आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाना सार्थक है। 
Trending Videos

1. नीरज चोपड़ा के कारनामे

National Sports Day 2022 from neeraj Chopra Gold at Commonwealth Games 2022 india's Special Moments in Sports
डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा - फोटो : Instagram : @media.iccsai
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वे ओलंपिक में सोना जीतने वाले पहले एथलीट बने। वहीं, वो दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने यह कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए यूजीन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इसके बाद डायमंड लीग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

National Sports Day 2022 from neeraj Chopra Gold at Commonwealth Games 2022 india's Special Moments in Sports
टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का रहा। इस बार भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए। भारत 1900 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है और भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि दाहिया, लवलीना और पीवी सिंधू जैसे खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

3. पैरालंपिक में किया कमाल 

National Sports Day 2022 from neeraj Chopra Gold at Commonwealth Games 2022 india's Special Moments in Sports
पैरालंपिक खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते और पदक तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा। रियो पैरालंपिक में महज चार पदक जीतने वाले भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते। यह भारत का पैरालंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रांज मेडल जीते। भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से लेकर 2016 तक भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर 12 ही पदक जीत पाए थे। 
विज्ञापन

4. राष्ट्रमंडल खेलों में 61 पदक जीते

National Sports Day 2022 from neeraj Chopra Gold at Commonwealth Games 2022 india's Special Moments in Sports
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल क्लोजिंग सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया
2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था। इसी खेल में भारत सबसे ज्यादा पदक हासिल करता रहा है। ऐसे में डर था कि इस बार भारत में पदकों की संख्या काफी कम होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सबसे पहले वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया फिर लॉन बॉल में अप्रत्याशित पदक मिले। एथलेटिक्ट में भी कई खिलाड़ियों ने पदक दिलाए, जिनसे उम्मीद कम थी। अंत में सभी 12 पहलवानों ने पदक जीते और भारत की झोली में कुल 61 पदक आ गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed