फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics 2024: 'वो नदीम का दिन था', पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक से चूकने पर आया नीरज चोपड़ा का बयान

Sun, 20 Oct 2024 04:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

चोपड़ा ने लखनऊ के लालबाग इलाके में एक प्रसिद्ध आउटलेट पर चाय भी पी और लोगों के साथ सेल्फी ली। चोपड़ा ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा- युवाओं से मैं कहूंगा कि उन्हें शुरुआत में ही यह नहीं मान लेना चाहिए कि वे पदक जीत लेंगे।

विज्ञापन
paris olympics 2024: neeraj chopra speaks on arshad nadeem winning gold in olympics know what he said
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने पर अब नीरज चोपड़ा का बयान आया है। उन्होंने बताया कि वह अरशद नदीम का दिन था। बता दें कि, ओलंपिक 2024 में नीरज स्वर्ण पदक से चूक गए थे। वहीं, पाकिस्तान के अरशद ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए पहले ही प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
paris olympics 2024: neeraj chopra speaks on arshad nadeem winning gold in olympics know what he said
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
चोपड़ा ने आठ अगस्त को हुए फाइनल में 89.45 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता था। इसी के साथ वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बने थे। उन्होंने  टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता था। चोपड़ा ने पीटीआई को दिए बयान में कहा- कुछ भी गलत नहीं था, सब कुछ सही था। थ्रो भी अच्छा था। ओलंपिक में रजत प्राप्त करना भी कोई छोटी चीज नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि प्रतियोगिता बहुत अच्छी थी और स्वर्ण पदक उसी ने जीता है जिसका वह दिन था । वह नदीम का दिन था।
paris olympics 2024: neeraj chopra speaks on arshad nadeem winning gold in olympics know what he said
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
चोपड़ा ने इस धारणा को खारिज किया कि हॉकी और क्रिकेट के बाद भाला फेंक भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता का गवाह बनने वाला नया खेल बन गया है। उन्होंने कहा- भाला फेंकने में कोई दो टीमें नहीं हैं, लेकिन विभिन्न देशों के 12 एथलीट हैं जो एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मैं 2016 से भाला फेंक में नदीम के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं और यह पहली बार है कि नदीम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
paris olympics 2024: neeraj chopra speaks on arshad nadeem winning gold in olympics know what he said
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नदीम के बारे में पूछने पर चोपड़ा ने कहा- वह (नदीम) एक अच्छा इंसान है, अच्छे तरीके से बोलता है, सम्मान करता है, इसलिए मुझे अच्छा लगता है। भालाफेंक में अपनी शुरूआत के बारे में उन्होंने कहा- वह एक अप्रत्याशित पल था, जब मैंने इसकी शुरुआत की। मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। जब मैं मैदान पर गया, उस समय यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
paris olympics 2024: neeraj chopra speaks on arshad nadeem winning gold in olympics know what he said
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
इस दौरान चोपड़ा ने बताया कि भाला फेंकने एथलीट को सबसे ज्यादा ताकत, सहनशक्ति, मानसिक सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। उन्होंने आगे कहा- यह इन सभी चीजों का संयोजन है, और कोई एक चीज काम नहीं करेगी, बल्कि इन सभी चीजों को मिलाकर, जिसके पास सबसे अच्छी तकनीक होगी वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed