फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pele Funeral: महान पेले को अंतिम विदाई, सांतोस क्लब के स्टेडियम में रखा गया पार्थिव शरीर, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
सार

पेले का पार्थिव शरीर यहां अगले 24 घंटे तक रखा रहेगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार (तीन जनवरी) को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
Pele Funeral pics Last farewell to great footballer Pele in brazil body kept at Santos Club stadium
पेले का पार्थिव शरीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का पार्थिव शरीर उनके पूर्व क्लब सांतोस एफसी के स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। साओ पाउलो स्थित विला बेलमिरो स्टेडियम में पेले को देखने के लिए फैंस लगातार पहुंच रहे हैं। पेले का पार्थिव शरीर यहां अगले 24 घंटे तक रखा रहेगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार (तीन जनवरी) को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 के बाद किया जाएगा।
Pele Funeral pics Last farewell to great footballer Pele in brazil body kept at Santos Club stadium
पेले का पार्थिव शरीर - फोटो : सोशल मीडिया
एडसन अरांतेस डू नेसिमेंटो यानी पेले का गुरुवार (29 दिसंबर) को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। पेले ने ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाई थी।
Pele Funeral pics Last farewell to great footballer Pele in brazil body kept at Santos Club stadium
पेले का पार्थिव शरीर - फोटो : सोशल मीडिया
सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोले एक्यूमेंनिका में उनका अंतिम संस्कार होगा। पेले की की 100 वर्षीय मां सेलेस्टे को पता नहीं था कि उनके बेटे की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pele Funeral pics Last farewell to great footballer Pele in brazil body kept at Santos Club stadium
पेले का पार्थिव शरीर - फोटो : सोशल मीडिया
पेले की मां बिस्तर से उठ नहीं सकती हैं। पेले के पार्थिव शरीर को सांतोस की सड़कों से ले जाया जाएगा और उनकी मां के घर के सामने से गुजरेगा। 
विज्ञापन
Pele Funeral pics Last farewell to great footballer Pele in brazil body kept at Santos Club stadium
पेले को देखने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
पेले का सांतोस में एक घर है, जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने आखिरी साल गुआरुजा शहर में बिताए थे। पेले के अंतिम संस्कार के समय केवल उनका परिवार ही मौजूद रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed