फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: फेडरर की पत्नी मिर्का के अजीबोगरीब पैर की तस्वीर वायरल, चोट की वजह से खत्म हुआ था करियर, पढ़ें कहानी

Sat, 02 Mar 2024 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

मिर्का के पांव की यह स्थिति 2002 में लगी चोट की वजह से है। मिरोस्लाव मिर्का भी एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं और 2002 में उन्हें अचानक से टेनिस को अलविदा कहना पड़ा था।

विज्ञापन
Roger Federer Shares Thailand Trip Photos, Wife's Mirka Unusual Feet Viral, Know Story of Mirka Foot Injury
मिर्का के पैर की तस्वीर वायरल - फोटो : Roger Federer Instagram
महान स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर फिलहाल अपने परिवार के साथ थाईलैंड ट्रिप पर हैं। 2022 में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने वाले फेडरर इन दिनों नए-नए अनुभवों को एहसास कर रहे हैं और अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। हालांकि, उनकी एक तस्वीर में पत्नी मिर्का के पैर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल, उस तस्वीर में दोनों बीच पर हैं और नंगे पाव रेत में खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने मिर्का के पैरों की असामान्य स्थिति को नोटिस कर लिया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। 
Roger Federer Shares Thailand Trip Photos, Wife's Mirka Unusual Feet Viral, Know Story of Mirka Foot Injury
फेडरर की ट्रिप की तस्वीर - फोटो : Roger Federer Instagram
दरअसल, मिर्का के पांव की यह स्थिति 2002 में लगी चोट की वजह से है। मिरोस्लाव मिर्का भी एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं और 2002 में उन्हें अचानक से टेनिस को अलविदा कहना पड़ा था। उनके पैर में चोट लगी थी। इस पूरी घटना का जिक्र 2021 में पब्लिश हुई किताब 'द मास्टर: द ब्रिलियंट करियर ऑफ रोजर फेडरर'  में है। फेडरर और मिर्का की मुलाकात 2000 ओलंपिक के दौरान हुई थी। वहां दोनों ने एकदूसरे को पहली बार किस किया था और फिर दोनों एकदूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने 2009 में शादी की और अब चार बच्चे हैं।
Roger Federer Shares Thailand Trip Photos, Wife's Mirka Unusual Feet Viral, Know Story of Mirka Foot Injury
फेडरर की ट्रिप की तस्वीर - फोटो : Roger Federer Instagram
दरअसल, 2002 में मिर्का एक शानदार पेशेवर टेनिस खिलाड़ी बनने की राह पर थी, लेकिन पैर की चोट ने उन्हें इस दौड़ से बाहर कर दिया। वह 2002 में होपमैन कप में खेलने वाली थीं। हालांकि, मैच से पहले उनके पैर में तेज दर्द हुआ और फेडरर ने उन्हें दर्द असहनीय होने पर न खेलने के लिए भी कहा था। मिर्का ने दर्द सहा और मैच खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Roger Federer Shares Thailand Trip Photos, Wife's Mirka Unusual Feet Viral, Know Story of Mirka Foot Injury
फेडरर और मिर्का - फोटो : Roger Federer Instagram
किताब के मुताबिक, फेडरर ने बताया, 'होपमैन कप में मुझे याद है कि वह अरांताक्सा सांचेज विकारियो के खिलाफ खेलने से पहले रोई थीं। मैंने उनसे कहा- तुम क्यों रो रही हो? इस पर मिर्का ने कहा था, 'तुम नहीं समझोगे। मेरे पैर में बहुत दर्द हो रहा है। मैं मुश्किल से दौड़ पा रही हूं और मुझे कोर्ट में जाकर मैच खेलना है। इस पर फेडरर ने मिर्का से कहा, 'ठीक है फिर मैच मत खेलो।' मिर्का ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही थीं। लगातार पैर दर्द के कारण उन्हें कई महीनों तक खेलना बंद कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Roger Federer (@rogerfederer)

विज्ञापन
Roger Federer Shares Thailand Trip Photos, Wife's Mirka Unusual Feet Viral, Know Story of Mirka Foot Injury
फेडरर और मिर्का - फोटो : Roger Federer Instagram
फेडरर ने बताया- मिर्का ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स और मियामी में क्वालिफाइंग दौर में हार गईं। हालांकि, उनके पैर में दर्द लगातार जारी रहा और कुछ महीनों तक नहीं खेल सकीं। अंत में उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला किया।' हालांकि, वह इस दौरान फेडरर की लगातार मदद करती रहीं और उन्हें टूर्नामेंट के लिए बूक करने में मदद करती रहीं। मिर्का ने हर टूर्नामेंट में रोजर और उनके कोच के रहने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed