फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगालः साहस, अनुशासन और सेवा का संगम, फरक्का से कोलकाता तक एनसीसी की प्रेरक नौकायन यात्रा

Thu, 06 Nov 2025 10:42 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, फरक्का (कोलकाता)
एन. अर्जुन, फरक्का (कोलकाता) Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Nov 2025 10:42 PM IST
सार

गंगा नदी के पवित्र प्रवाह पर लगभग 400 किलोमीटर से अधिक की यह 20 दिवसीय यात्रा  “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। 

विज्ञापन
Sailing for the Nation: NCC Cadets Embark on an Inspiring Voyage from Farakka to Kolkata
एनसीसी नौकायन अभियान - फोटो : अमर उजाला
साहस, अनुशासन और राष्ट्रीय गर्व का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के 60 जांबाज नौसैनिक एनसीसी कैडेट्स ने फरक्का से कोलकाता तक एक प्रेरणादायी नौकायन अभियान की शुरुआत की। 
Sailing for the Nation: NCC Cadets Embark on an Inspiring Voyage from Farakka to Kolkata
एनसीसी नौकायन अभियान - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी के पवित्र प्रवाह पर लगभग 400 किलोमीटर से अधिक की यह 20 दिवसीय यात्रा  “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। जोश और उत्साह के साथ आरंभ हुआ यह अभियान एनसीसी के मूल सिद्धांतों—टीमवर्क, सहनशक्ति और नेतृत्व—का जीवंत उदाहरण है।
Sailing for the Nation: NCC Cadets Embark on an Inspiring Voyage from Farakka to Kolkata
एनसीसी नौकायन अभियान - फोटो : अमर उजाला
गंगा की लहरों पर नौकायन करते हुए कैडेट्स न केवल अपने शारीरिक और मानसिक कौशल की परीक्षा लेंगे, बल्कि नदी किनारे बसे समुदायों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे। इस दौरान कैडेट्स अनेक स्थानों पर सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा स्थानीय युवाओं के साथ संवाद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sailing for the Nation: NCC Cadets Embark on an Inspiring Voyage from Farakka to Kolkata
एनसीसी नौकायन अभियान - फोटो : अमर उजाला
इससे उनमें नागरिक दायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना और प्रबल होगी। परंपरा और पराक्रम के संगम से सजी यह नौकायन यात्रा कैडेट्स के बीच भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed