Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Sania Mirza, Shoaib Malik divorce rumors sparks again after Pakistan Cricketer changes Instagram bio
{"_id":"64cb829f7685110c4d0bfe47","slug":"sania-mirza-shoaib-malik-divorce-rumors-sparks-again-after-pakistan-cricketer-changes-instagram-bio-2023-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sania-Shoaib: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की अटकलें तेज, क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम से हटाई यह जानकारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sania-Shoaib: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की अटकलें तेज, क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम से हटाई यह जानकारी
पिछले काफी समय से भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक के अलग होने की खबरें चल रही है। हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों ने इस बात को खारिज कर दिया था और कहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। अब दोनों तलाक की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। सानिया और शोएब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा है।
2 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
एक हालिया घटना ने सानिया और शोएब के बीच तलाक की अटकलों को तेज कर दिया है। दरअसल, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी है। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने अब इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी है। अब उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो। फैंस अब अनुमान लगा रहे हैं कि सानिया और शोएब जल्द ही अलग हो सकते हैं।
3 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले 2022 में नवंबर में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब का अफेयर चल रहा है। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया और शोएब के बीच दूरियां की खबरें 11 नवंबर 2022 को सबसे पहले सामने आई थी। जब सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद उन्होंने बेटे इजहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देता है।
विज्ञापन
5 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब और सानिया की लव स्टोरी दिलचस्प रही। दोनों के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थीं। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों पिछले 13 साल से साथ हैं। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है, जिसका जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। शोएब ने सानिया से पहले हैदराबाद में ही आयशा सिद्दिकी से शादी की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।