फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: पुलिस से झड़प के बाद रो पड़ीं विनेश-साक्षी, बजरंग की पत्नी संगीता ने हाथ जोड़कर लोगों से समर्थन मांगा

Thu, 04 May 2023 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 May 2023 10:47 AM IST
सार

पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है।

विज्ञापन
Wrestler Protest Vinesh Sakshi Wept After Clash With Delhi Police Bajrang’s Wife Sought Support See Photos
झड़प के बाद रोतीं विनेश, संगीता और साक्षी - फोटो : PTI
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे। पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है। पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प की कुछ तस्वीरें...
Wrestler Protest Vinesh Sakshi Wept After Clash With Delhi Police Bajrang’s Wife Sought Support See Photos
जंतर-मंतर पर सुबह की तस्वीर - फोटो : PTI
जंतर-मंतर की यह तस्वीर आज सुबह की है। पुलिस ने दूर तक उस क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी है। रात में हुई झड़प के बाद किसी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसा किया है।
Wrestler Protest Vinesh Sakshi Wept After Clash With Delhi Police Bajrang’s Wife Sought Support See Photos
विनेश और संगीता रोती हुईं - फोटो : PTI
पुलिस से झड़प के दौरान कुछ पहलवानों को चोट लगने के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट फूट-फूट कर रो पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Protest Vinesh Sakshi Wept After Clash With Delhi Police Bajrang’s Wife Sought Support See Photos
दो पहलवान घायल हुए - फोटो : PTI
पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प में पहलवान राकेश यादव का सिर फूट गया। इसके अलावा विनेश के भाई दुष्यंत के भी सिर में चोट आई है। दोनों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Wrestler Protest Vinesh Sakshi Wept After Clash With Delhi Police Bajrang’s Wife Sought Support See Photos
पहलवान का इलाज करते साथी पहलवान - फोटो : PTI
धरना स्थल पर मौजूद लोग राकेश के जख्म पर मरहम लगाते हुए। पहलवान गीता फोगाट ने भी भाई दुष्यंत पर हमले की निंदा की और ट्वीट कर इसे शर्मनाक बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed